1. समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाओ।

1) रिझाना          क) लजाना

2) शरमाना         ख) अच्छा लगना

3) मौज मनाना     ग) सुगंधित होना

4) महकना         घ) खुशी मनाना

5) भाना           ड) आकर्षित करना

उ: 1)- ड     2)- क       3)- घ      4)– ग       5) ख


2. कविता की पंक्तियाँ पूरी करो

1. छोटी-सी बगिया में देखो, कितने रंग जमाते फूल।

2. इधर मटकते उधर मटकते, तनिक नहीं शरमाते फूल।

3. झूम-झूम कर मौज मनाते, सबका मन बहलाते फूल

 

3. कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

1. फूल सबका मन किस तरह मोह लेते हैं?

उ: फूल सबका मन हँसते और मुस्कुराते हुए मोह लेते हैं।

2. फूल किसे अपने पास बुलाते हैं?

उ: फूल अपने पास तितली और भँवरे को बुलाते हैं।

3. फूल सबका मन कैसे बहलाते हैं?

उ: फूल झुम-झुमके, मौज मनाके सबका मन बहलाते हैं।

4. फूल सबके मन को क्यों भाते हैं?

उ: फूल छोटे बच्चों जैसे हैं, इसलिए सबके मन को भाते हैं।