1. स्वयं करें                                    2. स्वयं करें

3. कोष्टक में दी हुई क्रियाओं की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

नमूनामोहन क्रिकेट ____(खेलना) है।

मोहन क्रिकेट खेलता है।

पुल्लिंग

  1. मैं दूध ___ (पी) हूँ।                                    उत्तर: 1. मैं दूध पीता हूँ।
  2. तुम केला ____ (खा) हो।                          उत्तर: 2. तुम केला खाते हो।
  3. हम विद्यालय _____ (जाना) हैं।            उत्तर: 3. हम विद्यालय जाते हैं।

स्त्रीलिंग

  1. मैं गाना____ (सीख) हूँ। उत्तर: 1. मैं गाना सीखती हूँ।
  2. तुम कबड्डी ______(खेल) हो। उत्तर: 2. तुम कबड्डी खेलती हो।
  3. हम हिंदी _____(पढ़) हैं। उत्तर: 3. हम हिंदी पढ़ते हैं।

    नमूने के अनुसार वाक्य बदलो

नमूना: मैं शरबत पीता हूँ।

मैं चाय नहीं पीता।

  1. मोहन क्रिकेट खेलता है। (फुटबॉल)

उ: मोहन फुटबॉल नहीं खेलता।

  1. शीला गाना गाती है। (नाचना)

उ: शीला नाचती नहीं है।

  1. पिताजी सवेरे टहलते हैं। (तैरते)

उ: पिताजी सवेरे तैरते नहीं।

  1. माताजी रोज दूध पीती हैं। (चाय)

उ: माताजी रोज चाय नहीं पीती।

  1. वे बच्चे शाम को खेलते हैं। (पढ़ना)

उ: वे बच्चे शाम को पढ़ते नहीं।

5. अपनी दिनचर्या के अनुसार वाक्य पूरे करो।

  1. मैं सुबह 6:00 बजे उठता हूँ।
  2. हम सुबह 7:00 बजे स्नान करते हैं।
  3. मैं सुबह 9:00 बजे स्कूल जाता हूँ।
  4. हम दिन में तीन बार खाते हैं।
  5. मैं शाम को 6:00 बजे क्रिकेट खेलता हूँ।
  6. हम रात में 10:00 बजे सोते हैं।

6. प्रश्नों के उत्तर दो।

1. तुम्हारा विद्यालय कहाँ हैं?

उ: हमारा विद्यालय प्रधान डाकघर के पास है।

2. अध्यापिका हिंदी कैसे पढ़ाती हैं?

उ:  हिंदी अध्यापिका बहुत अच्छा पढ़ाती हैं, रोचक कहानियाँ सुनाती हैं और हिंदी के गीत भी सिखाती है।

3. शोभा कौन-से खेल खेलती है?

उ: शोभा शाम को खो-खो खेलती है और कभी-कभी अपने भाई बहन के साथ अंत्याक्षरी भी खेलती है।

4.अंत्याक्षरी खेलना क्यों अच्छा है?

उ: अंत्याक्षरी खेलने से बुद्धि तेज होती है। इससे याद करने की क्षमता बढ़ती है और मस्तिष्क को व्यायाम भी मिलता है।