कुछ अन्य प्रश्न

1. घोंसले से पहली बार आते ही चूरूंगुन ने क्या देखा ?
उ:  घोंसले से पहली बार आते ही चूरूंगुन ने डालियाँ   और पत्ते देखें।

2. चूरूंगुन माँ से कौना सवाल पूछता है ?
उ: चूरूंगुन माँ से सवाल पूछता है कि, “माँ, क्या मुझको उड़ना आया” ?

3. चूरूंगुन दाना कैसे लाता है ?
उ:  चूरूंगुन दाना ठोक-ठठोर के लाता है।

4. चूरूंगुन की राह  कौन देख रहा है ?
उ:  चूरूंगुन की राह उसके खाने और खेलने के  साथी देख रहे हैं।

5. डाली पर जाकर चूरूंगुन ने क्या देखा ?
 उ:   डाली पर जाकर चूरूंगुन ने कलियाँ, फूल, फुनगी और मूल देखे ।

6. घोंसले के बाहर आते ही चूरूंगुन ने क्या सुना?
 उ:  घोंसले के बाहर आते ही चूरुगुन ने पत्तों की हिल-मिल सुनी।

7. चूरूंगुन ने फलों की पहचान कैसे की ?
उ:  चूरूंगुन  ने कच्चे पक्के फलों को पहचाना, कुछ फल खाए और कुछ काटकर गिरा दिए।

8. माँ चूरूंगुन को क्या कहकर चुप करती है ?
उ: “नहीं, चूरूंगुन, तू भरमाया”, माँ यह कहकर चूरुगुन को चुप कराती है।

9. चूरूंगुन के  अंदर से कोई क्या कहता है ?
 उ: चूरूंगुन के अंदर से कोई कहता है, कि पर मारकर गगन में उड़ जा।

10. चूरूंगुन ने किसकी पुकार सुनी ?
उ: चूरूंगुन ने अज्ञात गगन की पुकार सुनी।

11. अंत में चूरूंगुन की माँ क्या कहती है ?
उ:  अंत में चूरूंगुन की मां कहती है कि आज तेरे डैने(पंख) सुफल है और तेरी काया भी,    इसलिए तुम उड़ सकते हो।

12. कविता के कवि का नाम लिखो ?
उ: हरिवंशराय बच्चन।

विलोम शब्द:

1. बाहर — अंदर

2. आना — जाना

3. कच्चा — पक्का

4. गिराना — उठाना

5. धरती — आकाश

6. अज्ञात — ज्ञात

7. सुफल — कुफल