1. कविता की पंक्तियाँ पूरी करो

1. चिट्ठी में है मन का प्यार, चिट्ठी है घर का अखबार।
2. मेहनत से तुम पढ़ना बेटी, पढ़-लिखकर होगी होशियार।
3. छोटा-सा कागज बिन पैर, करता दुनिया भर की सैर।

2. समान अर्थ वाले शब्दों को रेखा के खिंचकर मिलाओ।
प्र:           मेहनत              भ्रमण
सैर                   भेंट
होशियार             परिश्रम
सौगात                चतुर
पत्र                  चिट्ठी
 उ: मेहनत – परिश्रम                          सैर – भ्रमण                         होशियार – चतुर
सौगात – भेंट                                पत्र – चिट्ठी

3. निम्नलिखित शब्दों का अपने वाक्य में प्रयोग करो।
1. सैर – सुबह-सुबह सैर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
2. संदेश – क्या तुम मेरा यह संदेश लता को दे दोगी?
3. उपहार – मुझे मेरे पापा ने जन्मदिन पर उपहार में सुंदर घड़ी दी है।
4. कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

1. चिट्ठी को घर का अखबार क्यों कहा गया है?
: चिट्ठी को घर का अखबार इसलिए कहा गया है क्योंकि चिट्ठी हमें घर के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के समाचार बताती है।

2. चिट्ठी बिना पैर, दुनिया की सैर कैसे कर लेती है?
उ: चिट्ठी बिना पैर डाक विभाग, डाकिए, हवाई जहाज, गाड़ियाँ और रेलगाड़ी के जरिए सैर कर लेती है।

3. मम्मी ने चिट्ठी में क्या लिखा है?
उ: मम्मी ने चिट्ठी में खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही है।