I) प्रश्नों के उत्तर दो ।

1) राजा को किस बात की नाराजगी थी ?
उ:  राजा को इस बात की नाराजगी थी कि लोग पुस्तकें क्यों पड़ते हैं और जो पढ़ नहीं सकते वह उन्हें क्यों सुनते हैं ।

2) चीनी पुस्तकों में किनका गुणगान किया है ?
उ: चीनी पुस्तकों में सम्राट के पूर्वजों का गुणगान किया गया है ।

3) सम्राट प्रजा से क्या चाहता था ?
उ: सम्राट प्रजा से यह चाहता था कि वे मेहनत करें, आज्ञा का पालन करें तथा कर्ज चुकाते रहे ।

4) राजा ने सैनिकों को क्या आदेश दिया ?
उ: राजा ने सैनिकों को पुस्तकें नष्ट करने का आदेश दिया ।

5) उस जमाने में पुस्तकें कैसी थी ?
उ: उस जमाने में पुस्तकें पत्थरों तथा लकड़ी के टुकड़ों पर उकेरी जाती थी ।

6) पुस्तकें देने से इनकार करने वाले विद्वानों को कौन सी सजा दी जाती थी ?
उ: पुस्तकें देने से इनकार करने वाले विद्वानों को उनकी किताबों सहित, निर्माण हो रही चीन की बड़ी दीवार में दफना दिया जाता था ।

7) महान दार्शनिक का नाम क्या था ?
उ: महान दार्शनिक का नाम कन्फ्यूशियस था ।

8) किस शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय उन्नति के शिखर पर था ?
उ: छठी शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय उन्नति के शिखर पर था ।

9) नालंदा विश्वविद्यालय में कौन अध्ययन कर रहा था ?
उ: नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध विद्वान एवं यात्री ह्वेन-त्सांग अध्ययन कर रहे थे ।

10) नालंदा में पढ़ने वाले चीनी यात्री ने सपने में क्या देखा ?
उ: नालंदा में पढ़ने वाले चीनी यात्री ने सपने में देखा कि विश्वविद्यालय का सुंदर भवन गायब हो गया है और वहाँ शिक्षकों और विद्यार्थियों के स्थान पर भैंसें बँधी हुई है ।

11) आक्रमणकारियों ने नालंदा विश्वविद्यालय को कैसे क्षति पहुँचाई ?
उ: आक्रमणकारियों ने नालंदा विश्वविद्यालय के विशाल पुस्तकालय के तीन विभागों को जलाकर राख कर दिया ।

12) पुस्तकें मनुष्य के किन-किन गुणों से बनती हैं ?
:पुस्तकें मनुष्य की चतुराई, अनुभव, ज्ञान, भावना, कल्पना और दूरदर्शिता इन गुणों से बनती हैं ।

13) दूसरी शताब्दी में डेनिस पादरी बेन जोसेफ अकीबा के साथ क्या हुआ था ?
उ: दूसरी शताब्दी में देनी पादरी बेन जोसेफ अकीबा को उसकी पंडित्यपूर्ण पुस्तक के साथ जला दिया गया था ।

14) डेनिश पादरी बेन जोसेफ अकीबा के अंतिम शब्द क्या है ?
:  डेनिश पादरी बेन जोसेफ अकीबा के अंतिम शब्द यह थे कि “कागज ही जलता है, शब्द तो उड़ जाते हैं ।

15) यूनानी महाकवि घूमर ने कौन से महाकाव्य लिखे ?
उ: यूनानी महाकवि होमर ने ‘इलियट तथा ओडीसी’ यह महाकाव्य लिखे ।

16) दोनों महाकाव्यों में कुल कितनी पंक्तियाँ हैं ?
उ: दोनों महाकाव्यों में कुल अट्ठाईस हजार पंक्तियाँ हैं ।

17) प्राचीन भारत में किस भाषा का अधिक प्रयोग होता था ?
: प्राचीन भारत में संस्कृत भाषा का अधिक प्रयोग होता था ।

18) भारत की कहानी संग्रह के नाम लिखो ।
उ:  कथा-सरितसागर, पंचतंत्र और जातक ।

II) निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलो ।

1) किताब – किताबें              2) पुस्तक – पुस्तकें              3) कथा – कथाएँ

4) कहानी – कहानियाँ            5) लकड़ी – लकड़ियाँ             6) टुकड़ा – टुकड़े

7) छापाखाना – छापेखाने          8) रचना – रचनाएँ               9) भाषा – भाषाएँ

10) शताब्दी – शताब्दियाँ          11) पांडुलिपि – पांडुलिपियाँ        12) ग्रंथ – ग्रंथों

13) पीढ़ी – पीढ़ियाँ               14) पंक्ति – पंक्तियाँ             15) किस्सा – किस्से

III) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलो ।

1) सम्राट – सम्राज्ञी              2) लेखक – लेखिका        3) कवि – कवियित्री

4) विद्वान – विदुषी              5) शिष्य – शिष्या

IV) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो।

1) नाराज – खुश          2) बुरा – अच्छा           3)प्रजा – राजा

4) आज्ञा – अवज्ञा         5) नष्ट – उत्पत्ति         6) आसान – कठिन, मुश्किल

7) निर्माण – नाश, ध्वंश    8) क्रोध – क्षमा           9) महान – तुच्छ

10)उन्नति – अवनति       11) प्रसिद्ध – अप्रसिद्ध      12) सच – झूठ

13) प्राचीन – आधुनिक     14) लाभ – हानि          15) पुराना – नया

16) बर्बाद – आबाद        17) प्रकट – लुप्त          18) गुण – अवगुण

19) कल्पना – वास्तविकता  20) योग्य – अयोग्य       21) समाप्त – शुरुआत

22) अंतिम – प्रथम        23) पसंद – नापसंद        24) प्रिय – अप्रिय

25) अनोखा – साधारण     26) गहरा – उथला