I) प्रश्नों के उत्तर दो

1. ईश्वरचंद विद्यासागर कहाँ के निवासी थे?
उ: ईश्वरचंद्र विद्यासागर बंगाल के निवासी थे।

2. युवक विद्यासागर जी को कौन से गाँव से मिलने आया था ?
उ: युवक विद्यासागर जी से मिलने गाँव मिदनापुर से आया था।

3. युवक ने सामान उठानेवाले आदमी को क्या देना चाहा?
उ: युवक ने सामान उठानेवाले आदमी को पैसे देने चाहे।

4. विद्यासागर जी के घर के बाहर खड़ा व्यक्ति कौन था?
उ: विद्यासागर जी के घर के बाहर खड़ा व्यक्ति, स्वयं विद्यासागर जी ही थे।

II) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहें हैं।

1. “कल मुझसे भूल हुई”।
उ: युवक ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर से कहा।

2. यह अजीब स्टेशन है।
उ: युवक ने अपने आप से कहा।

3. “जी हाँ, आइए अंदर बैठिए”।
उ: विद्यासागर जी ने युवक से कहा।

III) निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन लिखो:

युवक – युवकों        रेलगाड़ी – रेलगाड़ियाँ        बैलगाड़ी – बैलगाडियाँ
पैसा – पैसे             कुर्ता – कुर्ते                       धोती – धोतियाँ