I) प्रश्नों के उत्तर दो

1. प्रदर्शनी कहाँ लगी थी?
उ: प्रदर्शनी प्रगति मैदान में लगी थी।

2. सुजाता के साथ प्रदर्शनी देखने कौन गया था?
उ: सुजाता के साथ प्रदर्शनी देखने, उसकी मुंबई से आयी हुई चचेरी बहन रंजना गई थी।

3. रंजना ने अपनी माताजी के लिए क्या खरीदा?
उ: रंजना ने अपनी माताजी के लिए जम्मू-कश्मीर के मंडप से एक शाल खरीदा।

4. रंजना मुंबई कब लौटनेवाली है?
उ: रंजना अगले सप्ताह के बाद मुंबई लौटनेवाली है।

5. रंजना ने अपने लिए बंगाल के पवेलियन से क्या खरीदा?
उ: रंजना ने अपने लिए बंगाल के पवेलियन से एक जूट का थैला खरीदा।

II) निम्नलिखित शब्दों में से विरोधी अर्थ वाले शब्द लिखो।
[ फूल, भीड़, कल, खरीदना, एकांत, साथ,
काँटा, अलग, बेचना, आज, आराम, थकान ]

1) फूल – काँटा              2) भीड़ – एकांत                3) कल – आज
4) खरीदना – बेचना      5) साथ – अलग              6)आराम – थकान / तकलीफ

III) निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन लिखो।
1) बहन – बहनें           2) प्रदर्शनी – प्रदर्शनियाँ               3) राज्य – राज्यों
4) थैला – थैले              5) कलाकार – कलाकारों              6) गमला – गमले
7) छुट्टी – छुट्टियाँ         8) कपड़ा – कपड़े

IV) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहें।

1. कल शाम को मैं तुम्हारे घर गई थी।
उ: सलमा ने सुजाता से कहा।

2. तुम साथ होती तो मजा आता।
उ: सुजाता ने सलमा से कहा।

3. मुझे भी कत्थक और मणिपुरी नृत्य बहुत अच्छे लगते हैं।
उ: सलमा ने सुजाता से कहा।

4. छुट्टी के दिन भीड़ बहुत होती है।
: सुजाता ने सलमा से कहा।

V) निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाए:
1. आराम – डॉक्टर ने कहा है कि चंदन को चार दिन आराम की सख्त जरूरत है।
2. मैदान – मेरे घर के पास बहुत बड़ा मैदान है।
3. मनमोहक – मोर के नाचने का दृश्य बड़ा मनमोहक होता है।
4. सप्ताह – सात दिन मिलकर एक सप्ताह बनते हैं।
5. कार्यक्रम – हमारे स्कूल में संगीत के कार्यक्रम का आयोजन होनेवाला है।
6. मज़ा – मुझे झूला झूलने में बड़ा मजा आता है।
7. कलाकार – सरोज खान एक बहुत अच्छी कलाकार थी।
8. अवसर – हमने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहुत सारे पेड़ लगाये।