I) प्रश्नो के उत्तर लिखो ।

 1) विश्वेश्वरैया के निकटवाली नाली के पानी ने कैसा रूप धारण किया था ?
उ:  विश्वेश्वरैया के निकटवाली नाली के पानी ने जलप्रपात का रूप धारण कर लिया था ।

2) विश्वेश्वरैया ने जलप्रपात में कौनसी अजीब बात देखी ?
उ:  जलप्रपात बहुत बड़े पत्थर को अपने साथ बहाकर ले जा रहा था यह अजीब बात  विश्वेश्वरैया  ने देखी ।

3)  बालक में कौनसी बात जानने का प्रयास किया ?
उ:  बालक ने प्रकृति और गरीबी के कारण जानने का प्रकाश प्रयास किया ।

4) हवा और सूर्य किसकी ओर संकेत कर रहे थे ?
उ:  हवा और सूर्य प्रकृति की असीम शक्ति की ओर संकेत कर रहे थे ।

5) धीरे-धीरे बालक ने कौन सी बात महसूस की ?
उ: धीरे-धीरे बालक में यह बात महसूस की कि ज्ञान असीमित है। उसे बिना रुके, सीखते रहना होगा

6) विश्वेश्वरैया ने कौनसा निश्चय किया ?
उ: विश्वेश्वरैया ने यह निश्चय किया कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए वह जीवनपर्यंत छात्र बने रहेंगे।

7) विश्वेश्वरैया का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
उ: विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर के मुद्देनाहल्ली नामक स्थान पर 15 सितंबर 1861 को हुआ था।

8) विश्वेश्वरैया के पिता क्या करते थे ?
उ: विश्वेश्वरैया के पिता वैद्य थे ।

9) विश्वेश्वरैया के पूर्वज किस स्थान से मैसूर आए थे ?
: विश्वेश्वरैया के पूर्वज आंध्र प्रदेश के मोक्षगुंडम से मैसूर आए थे ।

10) दो वर्ष की आयु से ही विश्वेश्वरैया का परिचय कौनसी कहानियों से हो गया था ?
उ:  दो वर्ष की आयु से ही विश्वेश्वरैया का परिचय रामायण, महाभारत और पंचतंत्र की कहानियों से हो गया था ।

11) वृद्ध महिलाएँ कौनसी कहानियाँ सुनाती थी ?
उ: वृद्ध महिलाएँ शिक्षाप्रद व मनोरंजक कहानियाँ सुनाती थी ।

12) विश्वेश्वरैया में कहानियों से कौन से मानवीय मूल्यों को आत्मसात किया ?
: विश्वेश्वरैया ने कहानियों से ईमानदारी, दया और अनुशासन इन मानवीय मूल्यों को आत्मसात किया ।

13) विश्वेश्वरैया कौन से स्कूल में पढ़ते थे ?
उ: विश्वेश्वरैया चिकबल्लापुर के मिडल व हाई स्कूल में पढ़ते थे ।

14) हाई स्कूल में विश्वेश्वरैया को कौन सा गीत गाने को कहा ?
उ:  हाई स्कूल में विश्वेश्वरैया को ‘गॉड सेव द किंग’ यह गीत गाने को कहा गया ।

15) विश्वेश्वरैया के पिता की मृत्यु कब हुई ?
उ: विश्वेश्वरैया जब चौदह वर्ष के थे तब उनके पिता की मृत्यु हुई ।

16) विश्वेश्वरैया बंगलोर क्यों जाना चाहते थे ?
उ:  कॉलेज की पढ़ाई करने विश्वेश्वरैया अपने मामा रमैया के पास बंगलोर जाना चाहते थे ।

17) विश्वेश्वरैया ने अपनी माँ को कैसे समझाया ?
उ: विश्वेश्वरैया ने अपनी माँ को समझाया कि वह अपने मामा पर बोझ नहीं बनेंगे । बच्चों को ट्यूशन देकर अपनी फीस तथा पुस्तकें खरीदेंगे । और बचे हुए पैसे मामा को दे देंगे ।

18) विश्वेश्वरैया का कौन-सा गुण जीवन भर विकसित होता रहा ?
उ:  हर चीज का समाधान ढूँढने की क्षमता विश्वेश्वरैया में जीवन भर विकसित होती रही ।

19) विश्वेश्वरैया के जीवन का क्या संदेश था ?
उ: विश्वेश्वरैया के जीवन का  क्या संदेश था  कि ‘पहले जानो, फिर करो, ।

20) बड़े होकर विश्वेश्वरैया क्या बनें?
उ: बड़े होकर विश्वेश्वरैया महान इंजीनियर बने ।

21) पाठ के लेखक का नाम लिखो ।
: आर.के. मूर्ति   (अनुवाद – सुमन जैन)

II) निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखो ।

1) गड्ढा – गड्ढे            2) नाली – नालियाँ                 3) टहनी – टहनियाँ

4) बूंद – बूंदे                  5) झोपड़ी – झोपड़ियाँ            6) साड़ी – साड़ियाँ             7) पैसा – पैसे

III) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखो ।

1) नौकर – नौकरानी              2) मामा – मामी              3) अध्यापक – अध्यापिका

4) छात्र – छात्रा                      5) पिता – माता              6) राजा – रानी

IV) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो ।

1) साफ़ – गंदा                            2) आकाश – पाताल                     3) शक्ति – क्षीणता

4) निर्भीक – डरपोक                  5) कमजोर – ताकतवर                 6) गरीबी – अमीरी

7) प्राप्त – अप्राप्त                      8) दया – निर्दयता                        9) असीमित – सीमित

10) वृद्ध – तरुण                         11) इमानदारी – बेईमानी               12) सुरक्षित – असुरक्षित

13) विकसित – अविकसित       14) अधिक – न्यून                        15) समाधान – असमाधान

16) प्रवेश – प्रस्थान                   17) क्षमता – लाचारी, मजबूरी        18) अनुशासन – अनुशासनहीनता

V) निम्नलिखित शब्दों को वाक्य में प्रयोग करो ।

1) मंडराना – भँवरे फूल पर मंडरा रहे थे ।

2) मूसलाधार वर्षा  –  मूसलाधार वर्षा के कारण हमारी स्कूल की छुट्टी हो गई ।

3) निहारना – माँ अपने शिशु की लीलाएँ निहार रही थी ।

4) उर्जा – सौर ऊर्जा एक लाभदायक विकल्प है ।

5) असीमित – भारतीय नेताओं को असीमित अधिकार प्राप्त होते हैं ।

6) अंतदृष्टि  – अपनी अंतदृष्टि से लड़के को ज्ञात हुआ कि वहाँ रुकना खतरनाक हो सकता है ।

7) आकृति – अँधेरे में वह आकृति भयानक लग रही थी ।