I) प्रश्नों के उत्तर दो ।
- फोन कहाँ से आया था?
उ: फोन शिलांग से आया था।
- फोन किसने किया था?
उ: फोन शिलांग से अमरनाथ ने किया था।
- ननकू कौन है?
उ: ननकू रमा के घर का नौकर है।
- टिंकू टीवी पर क्या देख रहा है।
उ: टिंकू टीवी पर कार्टून देख रहा है।
- श्यामला कौन से विद्यालय में संगीत सीख रही है?
उ: श्यामला घर के पासवाले गंधर्व कला विद्यालय में संगीत सीख रही है।
- अमरनाथ जी ने फोन क्यों किया था?
उ: अमरनाथ जी ने छोटी बहन रमा के घर हाल- चाल पूछने के लिए फोन किया था।
II) निम्नलिखित शब्दों के लिए समानार्थी शब्द लिखो:
[ छुट्टी, मजा, प्रणाम, इच्छा, जरूर ]
1.छुट्टी – अवकाश 2.मजा – उमंग 3.प्रणाम – नमस्कार
4.इच्छा – चाह 5.जरूर – अवश्य
III) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखो:
साहब – मेमसाहब बहन – भाई बेटा – बेटी
जीजी – जीजाजी मामा – मामी माँ – पिताजी
मौसी – मौसा बालक – बालिका पड़ोसी – पड़ोसन शिक्षक – शिक्षिका
IV) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहें हैं।
1. “हेलो! आप कौन साहब बोल रहे हैं?
उ: ननकू ने अमरनाथ जी से कहा।
2. अच्छा रमा को बुलाओ।
उ: अमरनाथ जी ने ननकू से कहा।
3. भाभीजी ठीक हैं?
उ: सुरेश ने अमरनाथ से कहा।
4. तुम्हारे मामा जी बोल रहे हैं। लो, उनसे बात करो।
उ: सुरेश ने श्यामला से कहा।
5. वह संगीत का अभ्यास कर रही है।
उ: राम ने अमरनाथ से कहा।