1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो

  1. सड़कों पर तमाम ______रुक गई।
  2. यातायात _______हो गया।
  3. इस तूफान ने _______की बड़ी हानि की।

उ: 1. सवारियाँ    2. ठप्प      3. गोवा

2. एकएक वाक्य में उत्तर लिखो ।

1. गोवा में चक्रवात कब आया था?
उ: गोवा में चक्रवात 5 जून, 1994 को आया था।

2.तूफान की तेज़ी कितने घंटे रही?
उ: तूफान की तेजी डेढ़-दो घंटे रही।

3.चक्रवात के बाद गोवा का लोकजीवन सुधारने में कितने दिन का समय लगा?
उ: चक्रवात के बाद गोवा का लोकजीवन सुधारने में लगभग आठ दिन लग गए।

 

3. नीचे लिखे हुए शब्दों में से एकवचन तथा बहुवचन पहचानकर अलगअलग लिखो ।

[ गली, पंखे, बसें, खिड़कियाँ, दरवाजा, पुस्तकें, कुर्सी, कपड़ा, नदी ]

एकवचन     बहुवचन
गली, दरवाजा, कुर्सी, कपड़ा,

नदी

 

     पंखे, बसें,         खिड़कियाँ,

पुस्तकें