I) प्रश्नों के उत्तर दो –
1. चक्रवात का क्या कारण था ?
उ: अरब सागर में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात का कारण था।
2. तूफान में गोवा की क्या-क्या हानि हुई?
उ: तूफान के कारण तमाम सवारियाँ रुक गई, बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ गए, कुछ वृक्षों की बड़ी-बड़ी शाखाएँ टूट कर गिर पड़ी, बिजली के तार टूट गए, खंबे उखड़ गये, रास्ते बंद हो गए, कच्चे मकान ढह गए और यातायात ठप्प हो गया।
3. चक्रवात की रफ्तार प्रति घंटा कितने कि.मी. थी ?
उ: चक्रवात की रफ्तार 150 कि.मी. प्रति घंटा थी।
4. बिजली के तार क्यों टूट गए?
उ: पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूट गए।
5. घर से निकले हुए लोग घर क्यों नहीं पहुँच सके?
उ: चक्रवात के कारण वृक्ष और खंभे टूट कर रास्तों पर गिर गए, जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए और यातायात ठप्प हो गया। इसलिए घर से निकले हुए लोग घर नहीं पहुँच सके।
II) निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन लिखो:
सड़क – सड़के खंभा – खंभे रास्ता – रास्तें घंटा – घंटे
दीवार – दीवारें सेवा – सेवाएँ हवा – हवाएँ दरवाजा – दरवाज़े
सवारी – सवारीयाँ गाड़ी – गाड़ियाँ चादर – चादरें
शाखा शाखाएँ पक्षी – पक्षियों क्षेत्र – क्षेत्रों
III) निम्नलिखित शब्दों के विरोधी अर्थ वाले शब्द लिखो:
[अधिक, पराया, तेज़, कम, लाभ, अँधेरा, अपना, सामान्य, भूलना, धीमी, गुलाम, कायर, हानि, असामान्य, उजाला, आजाद, याद रखना, सस्ता, साहसी, महँगा ]
पराया – अपना तेज़ – धीमी कम – अधिक
लाभ – हानि अँधेरा – उजाला सामान्य – असामान्य
भूलना – याद रखना गुलाम – आजाद कायर – साहसी
सस्ता – महँगा
IV) निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाए:
1. भयानक:- यह एक भयानक कहानी है।
2.अस्त-व्यस्त:- भारी वर्षा से जन-जीवन अस्त–व्यस्त हो गया।
3. सन्नाटा छाना – प्रधान अध्यापक के आते ही कक्षा में सन्नाटा छा गया।
4. झकझोर देना:- कोरोना बीमारी ने सारी दुनिया को झकझोर कर रख दिया हैं।
5. अटक जाना:- पैसों की कमी के कारण उनके नये मकान का काम अटक गया।
6. निर्माण:- हमारे शहर में बहुत बड़े स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।
7. ठप्प पड़ना:- मेरा काम ठप्प पड़ गया है।
V) नीचे दिए गये अक्षरों से अर्थपूर्ण शब्द बनाओ:
1. य, व, श्, आ, क, – आवश्यक
2. ए, इ, लि, स – इसलिए
3. म, ल, द, क – दमकल
4. र, ण, वा, व, ता – वातावरण
5. ड, तां, व – तांडव
6. ली, फ़ो, टे, न – टेलीफ़ोन