अभ्यास

1. स्वयं करें।

2. नमूने के अनुसार वाक्य बदलो–
नमूना : पहले मैं गाँव में रहता था।
अब मैं शहर में रहता हूँ।

1. पहले राघवन फुटबॉल खेलता था । (क्रिकेट)
अब राघवन क्रिकेट खेलता है।

2. पहले सुषमा गाना सिखती थी। (नृत्य)
अब सुषमा नृत्य सीखती है।

3. पहले वे चाय पीते थे। (दूध)
अब वे दूध पीते हैं।

4. पहले हम गाँव के विद्यालय में पढ़ते थे। (जवाहर नवोदय विद्यालय)
अब हम जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं।

3. कोष्टक में दी गई क्रियाओं से नमूने के अनुसार वाक्य पूरे करो।
[ हो गया / हो गई, बैठ गया / बैठ गए, रह गया / रह गई ]
नमूना : समझना – समझ गया, समझ गई।
मैं आपकी बात समझ गया।
1. मेरा काम पूरा हो गया।
2. तुम देर से आए, चाय खत्म हो गई।
3. नौकर रास्ते में ही रह गया।
4. सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए।
5. अंजना खुश हो गई।

4. नमूने के अनुसार वाक्य बदलो–
(क) नमूना: मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
मैंने पुस्तक पढ़ी।
1. रमेश पतंग उड़ाता है। उत्तर: रमेश ने पतंग उड़ायी।
2. मैं हिंदी सीखता हूँ। उत्तर: मैंने हिंदी सीखी।
3. हम मिठाई खाते हैं। उत्तर: हमने मिठाई खाई।

(ख) नमूना: मैं दूध पीता हूँ।
– मैंने दूध पीया।

1. मैं चित्र बनाता हूँ।                        उत्तर: मैंने चित्र बनाया।
2. वह कपड़े धोता है।                       उत्तर: उसने कपड़े धोए।
3. सलमा चित्र बनाती है।                 उत्तर: सलमा ने चित्र बनाए ।

(ग) नमूना : ललिता रोज नौ बजे सो जाती है।
आज वह आठ बजे सो गई।

1. श्रीनिवासन रोज सात बजे स्कूल जाता है। (दस बजे)
: आज वह दस बजे गया।

2. अखबार रोज सुबह ग्यारह बजे आ जाता है। (बारह बजे)
उ: आज बारह बजे आया।

3. सुनीता रोज सुबह नहाती है। (शाम को)
उ: आज वह शाम को नहाई।

5. प्रश्नों के उत्तर दो
1. अंगुलीमाल कौन था?
उ: अंगुलिमाल एक बहुत निर्दयी डाकू था।

2. डाकू को अंगुलीमाल क्यों कहते थे?
उ: डाकू को अंगुलिमाल इसलिए कहते थे क्योंकि वह लोगों को मारकर उनकी अंगुलियों की माला
अपने गले में पहनता था।

3. अंगुलिमाल को गुस्सा क्यों आया?
उ: महात्मा बुध्द के जंगल में आने की बात पता चलने पर अंगुलिमाल को गुस्सा आया।

4. भगवान बुध्द ने अंगुलिमाल का स्वागत कैसे किया?
उ: भगवान बुध्द ने धैर्यपूर्वक मुस्कुराकर अंगुलिमाल का स्वागत किया।

5. भगवान बुध्द ने अंगुलिमाल से क्या तोड़ लाने को कहा?
उ: भगवान बुध्द ने अंगुलिमाल को पेड़ से चार पत्ते तोड़कर लाने को कहा।