I) प्रश्नों के उत्तर दो

1. अंगुलिमाल डाकू कहाँ रहता था?
उ: अंगुलिमाल डाकू जंगल में रहता था।

2. बुध्द कौन थे?
उ: बुध्द एक महात्मा थे।

3. पत्ते तोड़ लाने के बाद बुध्द ने अंगुलिमाल से क्या करने को कहा?
उ: बुध्द ने अंगुलिमाल को तोड़े हुए पत्ते फिर से वही लगाने के लिए कहा।

4. बुध्द से अंगुलिमाल ने क्या सिखा?
उ: बुध्द से अंगुलिमाल ने यह सिखा कि किसी प्राणी की जान लेना आसान है मगर उसको
दुबारा जिंदा करना मुश्किल है। प्राणियों को सताना और मारना गलत बात है।

5. जंगल में जाने से लोग भयभीत क्यों हो जाते थे?
उ: डाकू अंगुलिमाल जंगल में ही रहता था। जो भी उसे जंगल में मिल जाता, वह उसे मार
डालता था। इसलिए लोग जंगल में जाने से भयभीत हो जाते थे।

II) निम्नलिखित शब्दों में से विरोधी अर्थ वाले शब्द लिखो।
[ गुरु, निर्दयी, डर, गुस्सा, धैर्य, खुश, धृणा, दया, बेचैन, शिष्य, हिम्मत, प्रेम ]
1) गुरु – शिष्य                    2) निर्दयी – दयालु                3) डर – हिम्मत
4)गुस्सा – खुश                   5) धैर्य – बेचैन                     6) घृणा – प्रेम

III) निम्नलिखित एकवचन शब्द के बहुवचन लिखो।
1) माला – मालाएँ                           2) अंगुली – अंगुलियाँ
3) बात – बातें                                4) पत्ती – पत्तियाँ

IV) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहें–
1. “डरने की कोई बात नहीं है।”
उ: महात्मा बुध्द ने लोगों से कहा।

2. “भाई गुस्सा छोड़ो।”
उ: महात्मा बुध्द ने अंगुलिमाल से कहा।

3.  “यह कैसे हो सकता है ι”
उ: अंगुलिमाल ने महात्मा बुध्द से कहा।

4. “पेड़ हो या अन्य प्राणी सब में प्राण होते हैं।”
उ: महात्मा बुध्द ने अंगुलिमाल से कहा।

V) निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग वाक्य में करो–
1. सुबह      – मैं सुबह उठकर एक ग्लास पानी पीती हूँ।
2. दिन में      – मैंने आज पूरे दिन में पाँच घंटे पढ़ाई की।
3. दोपहर में     – मेरी मम्मी दोपहर में एक घंटा आराम करती है।
4. शाम को     – मैं शाम को दादाजी के साथ टहलने जाऊँगा।
5. निर्दयी     – उसके निर्दयी स्वभाव से सब नौकर परेशान थे।
6. घृणा     – रामलाल ने अपने पड़ोसी को घृणा की नजरों से देखा।
7. गुस्सा    – चाचाजी को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने छोटू का एक चांटा लगा दिया।