1. वाक्य जोड़ो

नमूना – 1) सहेलियाँ नाचती है। वह गाली भी है।

उ: सहेलियाँ नाचती – गाती है।

क)  लहरें उछलती है। वह कूदती भी है।

उ:   लहरें उछलती कूदती है।

ख)  सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी है।

उ:   सब बच्चे हँसते – खेलते है।

ग)   मेरी माँ पढ़ना चाहती है। वह लिखना भी चाहती है।

उ:   मेरी माँ पढ़ना – लिखना चाहती है।

 

2. कहानी से:-

क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुंद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे ?

उ: हर्ष और कनक समुंद्र किनारे के गाँव में रहते थे। उनकी आजीविका ही समुद्र के चीजों से     होती थी। हर्ष और कनक दोनो ही छोटी सी उम्र से तैर रहे थे। इतने वर्षों के अभ्यास और अनुभव के कारण वे निडर होकर समुद्र की लहरों में सरलतापूर्वक तैरते थे।

ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था ?

उ: हर्ष के पिता कलाकार थे। वह दिनभर समुद्र की लहरों में जाल डालकर विभिन्न प्रकार की सीपियाँ, रंग – बिरंगी कौड़ियां, सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर, और अन्य कई वस्तुएँ लाते थे। उनसे वे विभिन्न प्रकार के खिलौने, मालाएँ बनाकर पास के बड़े नगर में बेचते थे।

ग) कनक छोटे-छोटे शंखो की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी ?

उ: कनक बहुत गरीब लड़की थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। एक दिन वह नाव लेकर समुद्र में गए तो लौटे ही नहीं। उसकी माँ मछलियाँ बेचकर अपने दो बच्चों को पालती थी। माँ की ज्यादा आय ना होने के कारण, कनक शंखो की मालाएँ बनाकर अपनी माँ की सहायता करती थी।

घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी ?

उ: कनक तैरने में कुशल थी और वह हर्ष के साथ समुद्र में दूर तक निकल जाती थी। मंजरी को अच्छी तरह तैरना नही आता था। हर्ष और मंजरी को एक साथ तैरता देख उसे ईष्र्या होती थी। वह स्वयं उनकी तरह निपुणता से तैरना चाहती थी। इसलिए वह कनक को पसंद नहीं करती थी।

ड) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

उ: कनक ने मंजूरी की जान बचाई थी। यदि कनक नहीं होती तो वह समुद्र की लहरों में बच नही पाती और अपना जन्मदिन नहीं मना पाती। आज कनक की वजह से ही वह जीवित थी। उसके अनुसार कनक सबसे सुंदर और अच्छी लड़की थी। अपना आभार प्रकट करने के लिए मंजरी ने कनक को अपना खिलौना दिया।

3. रिक्त स्थान भरो:- ( नमूना – गुड़िया जैसी सुंदर )

1) दूध जैसा सफेद         2) हाथी जैसा विशाल

3) रात जैसा काला         4) रुई जैसा मुलायम

5) चीनी जैसा मीठा


4.
नीचे कुछ शब्द लिखे है उन्हे उचित खाने में लिखो।

[ दयालु,   डरपोक,  साहसी,  सुंदर,  अमीर, गरीब,  समझदार, लालची,

ईर्ष्यालु,  अच्छी,  मेहनती,  आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी ]

कनक                 मंजरी

दयालु                    डरपोक

साहसी                   ईर्ष्यालु

गरीब                    अमीर

समझदार                 लालची

अच्छी                  लापरवाह

मेहनती                 मूर्ख

मनमौजी                 अलसी

सुंदर
5. सुंदर

प्र) मंजरी बिल्कुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हे सबसे सुंदर कौन लगती / लगता है? क्यों ?

उ:  मंजरी गुड़िया जैसी सुंदर लड़की थी। परंतु हमें कनक सबसे सुंदर लगती है। क्योंकि कनक मंजरी के समान सुंदर नहीं थी परंतु दिल से वह बहुत अच्छी थी। उसे मंजरी से कभी ईर्ष्या नहीं होती थी। वह गरीब थी, पर स्वावलंबी थी, मेहनती थी। वह अपनी माँ की सहायता करती थी। वह बहादुर थी, तभी तो उसने बिना सोचे, समुद्र में कूद पड़ी और मंजरी की जान बचाई। उसके गुणों को देखकर मंजरी का भी हृदय – परिवर्तन हो गया था।


6. गरीब

क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब”।

 लोक आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते है ? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करनेवाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी। पर ईष्र्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार में असल गरीब कौन हैं?

उ:  हमारे विचार में असल गरीब मंजरी थी। जो मनुष्य असहाय, डरपोक होता है वह दूसरों पर आश्रित होता है। ऐसा व्यक्ति सही मायने में गरीब होता है। मंजरी को स्वयं पर अभिमान था परंतु जब वह लहरों की चपेट में आई तब उसका अभिमान चूर हो गया। अत: अंत में मंजरी बेचारी-गरीब कहलाएगी।

 

ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब दोनों तरह के लोग देखे होंगे तुम्हारे विचार में गरीबी के कारण हो सकते हैं ?

उ:  हमारे विचार में अशिक्षा तथा धन का अभाव गरीबी का मूल कारण है। अगर मनुष्य अशिक्षित हो तो उन्हें मजदूरी करनी पड़ती है, जिससे उसकी आय  बहुत सिमीत होती है। शिक्षा के अभाव में उसे अच्छी नौकरी नहीं मिलती। इस कारण वह गरीबी के चक्रव्यूह में फँसा रहता है।

 

ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है कुछ उपाय सुझाओ।

1. शिक्षा का प्रसार होना चाहिए।

2. गरीबों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

3. सरकार को गरीब के उत्थान के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

4. गरीबों के वेतन, मजदूरी में वृद्धि करनी चाहिए।

5. सरकार को गरीब के उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु निशुल्क या कम शुल्क विद्यालय स्थापति करने चाहिए।

6. अमीरों से अधिक कर लेना चाहिए।

7. गरीबों को लघु व्यवसाय में कम दर पर कर्ज देना चाहिए।


7. जन्मदिन

क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है ?

उ:  हाँ, मेरा जन्मदिन मनाया जाता है।

ख) तुम्हारे कितने दोस्तो और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता ?

उ: (अ) मेरी दादी, भैया, मित्रों, माता-पिता का जन्मदिन मनाया जाता है।

(आ) मेरे दादा दादी, नाना नानी का पहले नहीं मनाते थे लेकिन अब मनाते है।

8. समुद्र

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुंद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो:-

उत्तर:

9. वाक्य बनाओ

उसके पिता एक सुंदर सा खिलौना बनाने में लगे है। इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा,से, या, सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

1. साधारण – मनोज एक साधारण-सा बालक था।

2. बड़ा – पिताजी ने बड़ा-सा खिलौना भेंट किया।

3. छोटा – छोटा-सा बच्चा विभिन्न कर्तब कर रहा था।

4. लंबा – लंबा-सा लड़का मेरे पास आकर खड़ा हो गया।

5. गोल – कोई गोल-सी वस्तु अंधेरे में हमारी तरफ बढ़ रही थी।

6. चौकोर – मंदिर के आगे चौकोर-सा तालाब था।

7. त्रिकोण – घरों पर हमेशा त्रिकोण-सी छत होती है।

10. कुछ यह भी करो

क) हर्ष का पिता समुंद्र के किनारे रहता था।  वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन किन चीजों से क्या-क्या बनाते है ?

उ: क.  घर बैठे औरतें बूँदी बाँधती है।

ख.  कुछ औरतें पुराने कपड़ों से सुंदर गलीचे बैग और  पायदान बनाते है।

ग.  हमारे पड़ोसी पुराने चीजों से सुंदर सजाने की वस्तुएँ बनाते है।

घ.  गली में एक कुम्हार घडे, खिलौने, फूलदान, सुराही, प्याले अन्य मिट्टी की चीजें बनाता है।

ख) समुंद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते है। पता करो उससे और क्या-क्या चीजें प्राप्त होती है जो मनुष्य के लिए उपयोगी है। इसकी एक सूची बनाओ।

1.मछलियाँ -यह खाने और घर में रखने के काम आती है। मछली के तेल से दवाईयाँ भी बनती है।
2.नमक – यह खाना बनाने के काम आता है।
3. मोती – यह आभूषण बनाने और औषधि बनाने के काम आता है।
4. पेट्रोल – यह एक तरल पदार्थ है जो विभिन्न प्रकार के वाहनों को चलाने के काम आता है।
5. समुंद्री मूंगा – यह मछली घर में सजाने, तथा घर में सजाने के काम आता है।

ग)  हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि –

किसी का हाथ गर्म चीज से जल जाए

उ: बर्फ लगाएँगे, या फिर ठंडे पानी के नीचे हाथ रख देंगे। गेहूं का सूखा आटा भी घाव पर दस मिनट रख सकते है। जल्दी से बरनाल महलम लगाएँगे। अगर चोट ज्यादा हो है तो डॉक्टर के पास जाएँगे।

– पैर में काँच घुस जाए

उ: पैर से काँच निकालने की कोशिश करेंगे। काँच निकालने के बाद घाव को डेटॉल लगाकर साफ करेंगे। उसपर मलहम लगाकर पट्टी कर देंगे, अगर खून ज्यादा बह रहा है, या रुका नहीं तो डॉक्टर के पास ले जाएँगे। टिटनेस का इंजेक्शन अवश्य लगाएँगे।

– कोई जहरीला जंतु काट ले

उ:   उस स्थान को साबुन से अच्छी तरह धोएँगे और घाव को ढक देंगे। तुरंत डॉक्टर के पास ले जाकर रेबिज का इंजेक्शन लगवाएँगे।