क ) प्रश्नो के जवाब दो।

1. कलाकार समुंद्र से क्या-क्या इकट्ठा करता था?

उ: कलाकार समुंद्र से सीपियाँ, रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर और अन्य चीजें इकट्ठा करता था।

2. मंजरी कैसी लड़की थी ?

उ:   मंजरी सुंदर लड़की थी।

3. कलाकार के बेटे का नाम क्या था ?

उ: कलाकार के बेटे का नाम हर्ष था।

4. मंजरी को कनक की कौन-सी बात पसंद नहीं थी ?

उ:  मंजूरी को कनक की हर्ष के साथ दोस्ती पसंद नहीं थी।

5. मंजरी के मन में कनक के प्रति कौनसी भावना थी ?

उ:  मंजूरी के मन में कनक के प्रति ईर्ष्या की भावना थी।

6. मंजरी मन-ही-मन क्या चाहती थी ?

उ:  मंजरी मन- ही- मन समुद्र की लहरों पर तैरना चाहती थी।

7. कनक कैसी लड़की थी ?

उ:  कनक गरीब लड़की थी वह शंखों की मालाएँ बनाकर बेचती थी और अपनी माँ की   सहायता करती थी।

8. मंजरी अपना जन्मदिन कैसे मनाती है ?

उ:  मंजरी सुबह नहा – धोकर सबको प्रणाम करती है, तथा सहेलियों को दावत देकर नाचती-गाती है।

9. कलाकार ने कौन-सा खिलौना बनाया ?

उ: कलाकार ने रंग-बिरंगी सीपीयों से एक पक्षी बनाया।

10. मंजरी समुंद्र के पास आगे क्यों बड़ी?

उ:  मंजरी समुंद्र के पास एक सुंदर शंख लेने के लिए आगे बड़ी।

11. कनक ने मंजरी को कैसे बचाया ?

उ:  मंजरी जब बड़ी चट्टान से टकराने वाली थी तब कनक उस क्रुद्ध  लहर और मंजरी के बीच कूदकर उसे हाथों से थाम लिया।

12. कलाकार ने सुंदर लड़की किसे कहा ?

उ:  कलाकार ने सुंदर लड़की मंजरी को कहा।

13. मंजरी ने पक्षी किसे भेंट किया ?

उ: मंजरी ने पक्षी कनक को भेंट किया।

ख) किसने किससे कहा:-

1. यह सबसे सुंदर लड़की के लिए है।

उ:  कलाकार ने हर्ष से कहा ।

2. हाँ पर तुम्हे किसने बताया।

उ: मंजरी ने हर्ष से कहा।

3.  तुम्हे डर नहीं लगता।

उ:  मंजरी ने हर्ष से कहा।

4.  यह पक्षी तुम्हारा है। सबसे सुंदर लड़की तुम्ही ही हो।

उ: मंजरी ने कनक से कहा।

5. तुम ही इधर आ जाओ।

उ:  हर्ष ने कनक से कहा।

6.  आप जानते है, वह लड़की कौन है ?

उ:  कलाकार ने पार्टी में लोगों से कहा।

ग) निम्नलिखित शब्दों के वाक्य बनाए :
1. कौड़ियाँ – राधा ने कौड़ियों के माला खरीदी।

2. कतई – माँ को राजू की बात कतई मंजूर नहीं थी।

3. चट्टान – नाव चट्टान से टकरा गई।

4. तलाब – तलाब में विभिन्न प्रकार की मछलियाँ हैं।

5. ईष्र्या – हमें दूसरों से ईष्र्या नहीं करनी चाहिए।

6. निडर – हमें निडर होकर मुसीबतों का सामना करना चाहिए।

7. भेंट – पिताजी ने राम को जन्मदिन पर साईकिल भेंट दी।

8. सुंदर – मानव ने सबसे सुंदर चित्र बनाया।

9. दावत – आज मैंने अपने मित्रो को दावत पर बुलाया है।

10. गुड़िया – सुमन ने मेले से गुड़िया खरीदी।

11. रंग-बिरंगी – बगीचे में रंगबिरंगी तितलियाँ है।

12. रिश्तेदार – छुट्टियों में सबके घर पर रिश्तेदार आते है।

  घ) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनाए :
सीपी – सीपियाँ                            कौडी – कौडीयाँ                              माला – मालाएँ

खिलौना – खिलौने                       कली – कालियाँ                               लहर – लहरे

मछली – मछलियाँ                       बच्चा – बच्चे                                  शंख – शंखो

चट्टान – चट्टाने                             ताली – तालियाँ                             चाबी – चाबियाँ

ड) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो।
गाँव – शहर                                 आशा – निराशा                        मित्र – शत्रू

सुंदर – कुरुप                               गरीब – अमीर                           कमजोर – ताकतवर

स्नेह – घृणा                                प्रशंसा – निंदा                            ईर्ष्या  – प्रेम

एक – अनेक                               यश – अपयश                            गुण – अवगुण