1. रोबोट को हिंदी में क्या कहते हैं?
उ: रोबोट को हिंदी में यंत्र मानव कहते हैं।

2. रोबोट का शरीर किससे बना हुआ है?
उ: रोबोट का शरीर लोहा-इस्पात और प्लास्टिक से बना हुआ है।

3. रोबोट के शरीर में किसका जाल बिछा हुआ है?
उ: रोबोट के शरीर में तारों का जाल बिछा हुआ है जिसमें विद्युत धारा बहती है।

4. रोबोट का मस्तिष्क क्या है?
उ:  रोबोट का मस्तिष्क कंप्यूटर है।

5. रोबोट कैसे देख सकता है?
उ:  रोबोट कैमरे से देख सकता है।

6. रोबोट कैसे सुन सकता है?
उ:  रोबोट माइक्रोफोन से सुन सकता है।

7. रोबोट कैसे बोल सकता है?
उ:  रोबोट लाउडस्पीकर से बोल सकता है।

8. रोबोट को छूने का बोध कैसे होता है?
उ:  रोबोट को छूने का बोध स्पर्श संवेदियो द्वारा होता है।

9. रोबोट किस जगह एक जैसी गति से काम कर सकता है।
उ:  रोबोट बर्फीली ठंडक और तेज गर्मी में एक जैसी गति से काम कर सकता है।

10. हम रोबोट से कैसे वातावरण में काम ले सकते हैं?
उ:  हम रोबोट से गंदे, विषैले, विषम वातावरण में काम ले सकते हैं।

11. रोबोट ने कौन से विमान का मलबा निकाला था?
उ:  रोबोट ने समुद्र की तलहटी से दुर्घटाग्रस्त विमान ‘कनिष्क’ का मलबा निकाला था।

12. मनुष्य किसके बूते पर चंद्रमा पर पहूँचा?
उ:  मनुष्य अपनी बुद्धि के बूते पर चंद्रमा पर पहूँचा।

13. रोबोट ने चंद्रमा पर जाकर क्या किया?
उ:  रोबोट चंद्रमा पर जाकर वहाँ की मिट्टी खोद लाया था।

14. रोबोट ने मंगल ग्रह पर जाकर क्या किया?
उ:  रोबोट ने मंगल ग्रह पर जाकर वहाँ की लाल मिट्टी खोदी थी और परीक्षण कर पता लगाया था कि मंगल ग्रह पर कोई जीवन नहीं है।

15. रोबोट किस बात का अनुभव नहीं कर पाता है?
उ:  रोबोट गंध का अनुभव नहीं कर पाता है।

16. रोबोट अपने आप को मनुष्य का क्या बताता है?
उ:  रोबोट अपने आप को मनुष्य का सेवक तथा गुलाम बताता है।

17. रोबोट मंगल ग्रह पर कैसे गया था?
उ:  ग्रह के अध्ययन के लिए भेजे गए वाइकिंग प्रोब में रोबोट मंगल ग्रह पर गया था।

क) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनाए :
अँगुली – अँगुलियाँ                  पुतला – पुतले                      स्मृति – स्मृतियाँ

आँख – आँखें                         वस्तु – वस्तुएँ                       बगीचा – बगीचे        बात – बातें

 

ख) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो।
मानव – दानव                              निर्जीव – सजीव                            आदेश – विनंती,निवेदन

विश्वास – अविश्वास                  अनुभव – अनुभवहीनता                 विरोध – समर्थन

स्पर्श – अस्पर्श                            आज्ञा – अवज्ञा                                प्रवेश – प्रस्थान

बहादुर – डरपोक                         सहायता – असहायता                       चतुर – मूर्ख

 

) निम्नलिखित शब्दों के वाक्य बनाए :

मानव:- मानव बहुत बुद्धिमान होता है।

  1.  प्रवाह – नदी का प्रवाह तेज था।
  2.  भविष्य – बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।
  3.  शक्ति – औरत शक्ति का रूप होती है।
  4.  उपज – इस वर्ष किसानों की उपज अच्छी रही।
  5.  दक्ष – मोहन ही इस पद के लिए दक्ष है।
  6.  यंत्र – आधुनिक यंत्रों ने हमारे सारे कार्य सरल कर दिए हैं।
  7.  तलहटी – समुंद्र की तलहटी पर असंख्य जीव रहते हैं।
  8.  विद्युत – सारे यंत्र विद्युत से चलते हैं।
  9.  जीवन – हमें जीवन में हमेशा सकारत्मक होना चाहिए।
  10.  शरीर –  पोषक भोजन शरीर के लिए अनिवार्य है।
  11.  भवन – राजा का भवन बहुत विशाल था।