१. पाठ संबंधी प्रश्न

क. तुममें और रोबोट में क्या क्या अंतर है?   

ख. अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे ?

उ: अगर मुझे रोबोट से काम करवाना हो तो मैं उससे कमरे की सफाई करवाऊँगा, अपनी किताबें और खिलौने ठीक से रखवाऊँगा पूरे घर की सफाई कराऊँगा और जो भी असंभव काम है वह कराऊँगा।

२. सही मिलान करो :-

३. सोचो और जवाब दो।

क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ ना होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?

उ: अगर रोबोट की आँखें या हाथ नहीं होते तो वह निम्नलिखित काम नहीं कर पाता–
1. वह कुछ देख नहीं पाता।
2. वह कुछ भी ढूँढ़कर नहीं ला पाता।
3. वह चीजों को जानकर समझ नहीं पाता।

ख) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?

उ: रोबोट निम्नलिखित काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता:-
1. रोबोट सुलगती भट्टी में हाथ डालकर, लोहे की तपती हुई सलाखों को अपने हाथ में पकड़ सकता है।
2. रोबोट बर्फीले स्थानों पर बिना कठिनाई के कार्य कर सकता है, जहाँ मनुष्य का पहुँचना असंभव है।
3. रोबोट समुद्र की गहराइयों तथा तलहटी में जाकर चीजें खोज सकता है तथा विषम कार्य कर सकता है।
4. रोबोट ग्रहों पर जाकर वहाँ से मिट्टी अथवा अन्य सैम्पल विश्लेषण हेतु इकट्ठा कर सकता है।

ग) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है?

उ:  रोबोट निम्नलिखित काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है:-
1) रोबोट गंध का अनुभव नहीं कर पाता।
2) रोबोट स्पर्श नहीं कर सकता।
3) रोबोट में मनुष्य जैसी संवेदनाएँ नहीं है इसलिए वह हमारा सुख-दुख अनुभव नहीं कर सकता।
4) वह मनुष्य की निर्मिति है खुद कुछ निर्माण नहीं कर सकता।

५. नमूने के अनुसार लिखो:

नमूना:- सजीव – निर्जीव

क) सम – विषम          ख) गर्मी – सर्दी           ग) गंदा – साफ

घ) कम – ज्यादा          ड़) जीवन – मरण          च) हाज़ीर – गैरहाजि़र

६. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो:-

  1. मेरा शरीर हाड-मांस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि / या)
  2. वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और / फिर)
  3. पहले खाना खा लो फिर पढ़ना। (लेकिन / फिर)
  4. तुम्हें घूमना पसंद है या खेलना। (किंतु / या)
  5. मैं तैरना चाहता हूँ लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन / और)
  6. छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे। (फिर / वरना)

७. पढ़ो और समझो । 

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द ‘मैं’ सब के विभिन्न रूप है। ‘मैं’ शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम है। इस प्रकार ‘वह’ (लड़का अथवा लड़की) तथा ‘तुम’ सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।

नमूना:- वह यंत्र मानव नहीं है। तुम यंत्र  मानव हो।

1) मैं

मैं एक यंत्र मानव हूँ। आम भाषा में लोग मुझे रोबोट कहते हैं।

मेरा शरीर हाड-मांस का नहीं है।

मेरी भी टाँग, भुजा और अँगुलियाँ है। लेकिन मेरे ये सभी अंग धातुओं से बने हैं

2) वह के रूप:-

वह अच्छा लड़का है।

वे सब घर आ रहे हैं।

3) तुम के रूप:-

तुम अपना खाना जल्दी से खा लो।

तुम्हें अपना काम भी पूरा करना है। तुम्हरी सहेली ने अपना काम पूरा कर लिया होगा।

तुमको भी पूरा कर लेना चाहिए।

तुमने तयारी कर रखी है ना?

तुमसे अच्छी तो तुम्हारी सहेली है, अपना कार्य पूरा कर देती है।