I) प्रश्नों केउत्तर दो ।

1. बलदेव कैसा लड़का था?
– बलदेव जिद्दी था, मन में जो बात बैठ जाती, उसे पूरा करके छोड़ता था।

2. मैदान में क्या आया था?
– मैदान में मुंबई सर्कस आया था।

3. सारे शहर की दीवारों पर क्या चिपका दिए गए थे?
– सारे शहर की दीवारों पर सर्कस के विज्ञापन चिपका दिए गए  थे।

4. सर्कस के इश्तेहार में क्या छपा था?
– सर्कस के इश्तेहार में यह छपा था कि शेर और बकरी एक बर्तन में पानी पिएँगे। हाथी पैरगाड़ी पर बैठेगा। तोता बंदूक छोड़ेगा और वनमानुष बाबू बनकर मेज पर बैठेगा।

5.  बलदेव ने लड़कों से क्या कहा?
– बलदेव ने लड़कों से कहा कि कोई छुट्टी दे या ना दे, वह सर्कस देखने जरूर जाएगा।

6.  लड़कों का मन कहाँ लगा हुआ था?
– लड़कों का मन सर्कस में लगा हुआ था।

7. बलदेव सबसे पीछे बैठकर क्या कर रहा था?
– बलदेव सबसे पीछे बैठकर हिसाब की कॉपी पर शेर की तस्वीर खींच रहा था।

8. हेडमास्टर ने बच्चों को क्या सलाह दी?
– हेडमास्टर ने बच्चों को सर्कस न जाने की सलाह दी।

9. शनीचर को मास्टर बच्चों को लेकर कहाँ चले गए?
– शनीचर को मास्टर बच्चों को लेकर गेंद खेलने चले गए।

10.  बलदेव ने कितने पैसे का टिकट खरीदा था?
– बलदेव ने एक आने का टिकट खरीदा था।

11. सर्कस पहुँचते ही बलदेव ने क्या देखा?
– सर्कस पहुँचते ही बलदेव ने देखा कि शेर, बाघ, भालू बहुत कमजोर और दुर्बल थे। भालू काना भी था और कुत्ता तीन टाँगों का था।

12. चीते को अपनी ओर आता देख बलदेव ने क्या किया?
– चीते को अपनी ओर आता देख बलदेव गुब्बारे पर चढ़ गया।

13.  चिता गुब्बारे पर कैसे पहुँचा?
– बलदेव को पकड़ने चीता गुब्बारे पर पहुँचा।

14. गुब्बारों को पकड़ा हुआ आदमी क्यों चिल्ला रहा था?
– लोगों को आसमान की सैर चार आने में करने के लिए कहने गुब्बारों को पकड़ा हुआ आदमी चिल्ला रहा था।

15. नीचे खड़े लोग चिल्ला- चिल्लाकर बलदेव से क्या कह रहे थे?
– नीचे खड़े लोग चिल्ला -चिल्लाकर बलदेव को  उपाय बता रहे थे।

16.  बलदेव जान बचाकर क्यों भागा?
– चीता पिंजरे से निकलकर उसी की तरफ आ रहा था इसलिए बलदेव जान बचाकर भागा।

17. गुब्बारे पर चीते का क्या हाल था?
– गुब्बारे पर चीता डरा हुआ था और उसे अपनी जान की फ़िक्र हो रही थी।

18.  चीता गुब्बारे से कैसे गिर गया?
– डर के मारे चीता के हाथ-पाँव फूल गए वह फिसलकर उल्टा नीचे गिर गया।

19.  जमीन पर गिरने से चीता का क्या हाल हुआ?
– जमीन पर गिरने से चीता की हड्डी- पसली चूर- चूर हो गई।

20. घंटाघर की मीनार से बलदेव को नीचे का दृश्य कैसा लगा?
– घंटाघर की मीनार से आदमी खिलौने से और घर घरौंदे से लगे।

21. बलदेव ने किताब में क्या बात पढ़ी थी?
– बलदेव ने किताब में यह बात पढ़ी थी कि गुब्बारे का मुँह खोल देने से गैस निकल जाती है और गुब्बारा नीचे आ जाता है।

22. बलदेव बड़े जोर से क्यों गिरने लगा?
– बलदेव ने गुब्बारे का मुँह धीरे-धीरे न खोलकर एकदम से खोल दिया इसलिए गुब्बारा बड़ी जोर से गिरने लगा।

23. बलदेव ने अपने-आप को कैसे बचाया?
– जब गुब्बारा नीचे उतरने लगा तब बलदेव ने रस्सी छोड़ी और दरिया में कूद गया और
तैरकर अपनी जान बचा ली।

24. लेखक का नाम लिखो?
– प्रेमचंद।


II) निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखो ।

बंदूक – बंदूके                       तोता – तोते                           छुट्टी – छुट्टियाँ

पिंजरा – पिंजरे                    गुब्बारा – गुब्बारे                   रस्सी – रस्सियाँ

घरौंदा – घरौंदे                     खिलौना – खिलौने

III) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखो ।

साहब – साहिबा                    शेर – शेरनी                         भालू – मादा भालू

बकरा – बकरी                       कुत्ता – कुतिया                   अध्यापक – अध्यापिका

रस्सा – रस्सी                        छात्र – छात्रा                        बाघ – बाघिन     हाथी – हथिनी


IV) निम्नलिखित शब्दों के
विलोम शब्द लिखो ।

सलाह – बदसलाह                       शहर – गाँव                                    जंगली – पालतू

अजीब – सामान्य                        आकर्षक – अनाकर्षक                     पीछे – आगे

साहसी – डरपोक                          जिद्दी – शालीन                               खरीदना – बेचना

भला – बुरा                                  ऊपर – नीचे                                    आसान – मुश्किल

फिक्र – बेफिक्र                            थोड़ा – ज्यादा


V)
वाक्य बनाओ:-

1. दरिया:- दरिया का पानी नमकीन होता है।

2. दुर्दशा:- भिखारी की बहुत बुरी दुर्दशा थी।

3. आकर्षक:- गुलाब के फूल आकर्षक होते हैं।

4. नाहक:- आज बारिश नहीं है, मैं नाहक ही छाता ले आई।

5. सलाह:- बड़े हमेशा छोटों को अच्छी सलाह देते हैं।

6. हिसाब:- बाजार से आते ही माँ ने मुझसे हिसाब माँगा।