1) कहानी से:

1. हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सरकस में जाने से क्यों मना किया होगा?
उ: सर्कस में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर होते हैं। कभी-भी कुछ भी हो सकता है क्योंकि हम जानवरों पर भरोसा नहीं कर सकते। ऐसे माहौल में बच्चों का जाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचकर हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सर्कस में जाने से मना किया होगा।

2. सर्कस के बारे में कौन-कौन सी अफवाहें फैली हुई थी?
उ: सर्कस के बारे में यह अफवाहें फैली हुई थी कि बकरी और शेर एक ही बर्तन में पानी पिएँगे, हाथी पैरगाड़ी पर बैठेगा, तोता बंदूक चलाएगा और वनमानुष बाबू के समान मेज पर बैठेगा।

3. बलदेव सर्कस में जाकर निराश क्यों हो गया?
उ: बलदेव ने सोचा कि सर्कस में शेर, चीता, हाथी, भालू यह सब जंगली जानवर और उनके करतब देखने मिलेंगे जो वह सामान्य जीवन में नहीं देख पाता। वह मनोरंजन की दृष्टि से सर्कस देखने गया था। परंतु वहाँ जाकर उसने देखा कि शेर को मलेरिया बुखार हो ऐसा नजर आ रहा है, बाघ इतना दुर्बल था जैसे किसी ने उसका खून चूस लिया हो। भालू सूअर जैसा लग रहा था, वह भी काना। कुत्ते की तो एक टाँग ही नहीं थी। इन जानवरों की ऐसी दुर्दशा देखकर वह निराश हो गया।

 

4. बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर उठते जा रहे थे। फिर भी चीते ने बलदेव को कोई नुकसान क्यों नहीं पहुँचाया?
उ: गुब्बारा जब ऊपर उठने लगा तो डर के मारे चीते की जान निकलने लगी। उसे अपने प्राणों की चिंता होने लगी। बलदेव सामने था फिर भी उसने उसे खाने की न सोची ना ही उसे नुकसान पहुँचाया। उसे अपनी फ़िक्र हो रही थी।

5. कहानी से इस वाक्य पर ध्यान दो:-
‘इतने में उसे एक बड़ा भारी गुब्बारा दिखाई दिया’ तुम्हें क्या लगता है गुब्बारा भारी होता है? लेखक ने उसे भारी क्यों कहा है?
उ: गुब्बारे का आकार बहुत बड़ा था, तभी तो बलदेव और चीता दोनों उसमें आ गए। गुब्बारा बड़ा था विशाल था, इसलिए लेखक ने उसे ‘भारी’ शब्द दिया है। ताकि पाठक उसके आकार का अंदाजा लगा सके।

II) सोचो और बताओ:

क. गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे क्यों आने लगता है?
उ: गुरुत्वाकर्षण के कारण कोई भी वस्तु हवा में नहीं रह सकती। गुब्बारे को ऊपर उडाने के लिए उसमें गर्म हवा भरी जाती है, जो कि हल्की होती है। अंतः गुब्बारा ऊपर उठने लगता है। जैसे-जैसे गुब्बारा ऊपर उठने लगता है, हवा धीरे-धीरे कम होने लगती है और गर्म हवा का प्रभाव भी कम होता है। और गुरुत्वाकर्षण के कारण वह नीचे आ जाता है।

ख. स्कूल में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।
उ: 1. स्कूल में हमें कक्षा के बाहर तथा अंदर आने की अनुमति लेनी पड़ती है।
2. अगर माता-पिता मिलने आए या मित्र से मिलना हो तो उनसे मिलने की अनुमति लेनी पड़ती है।
3. बीमार हो और घर जाना हो तो अनुमति लेनी पड़ती है।
4. देर से आने की और घर जल्दी जाने की अनुमति लेनी पड़ती है।
5. बाहर से कुछ मंगवाना हो तो अनुमति लेनी पड़ती है।
6. पानी पीने जाने की अनुमति लेनी पड़ती है।
7. शौचालय जाने की अनुमति लेनी पड़ती है।
8. अन्य किसी शिक्षक से मिलना हो तो अनुमति लेनी पड़ती है।

ग. क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है? उसके बारे में बताओ।
उ: हमारे आस-पास जो गाय, कुत्ते, बिल्लियाँ रहती हैं उनकी दुर्दशा बहुत बुरी है। खाना खाने के लिए उन्हें लोगों की मार तथा धिक्कार सहनी पड़ती है। चिड़ियाघर में जो जानवर रहते हैं, उनकी स्थिति तो आती दयनीय है। जंगल के खुले वातावरण में रहने वाले उन जानवरों को संकुचित जगह में रहना पड़ता है, जहाँ ना तो वह स्वच्छंद घूम सकते हैं ना ही वहाँ सफाई रहती है। बंद पिंजरे में वे कैदी के समान रहते हैं।

घ. सर्कस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सर्कस को मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सर्कस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन मानने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
उ: सर्कस में जानवरों से विविध प्रकार के करतब करवाए जाते हैं, जो उनके लिए बहुत कष्टदायक होते हैं। यही करतब दिखाने के लिए उन्हें मारा जाता है, भूखा रखा जाता है, ऐसे क्रूरता से भरे हुए करतबों को मनोरंजन का साधन कतई नहीं मान सकते। जानवरों को भी मनुष्य की तरह आजादी से जीने का समान अधिकार होना चाहिए। अगर सर्कस में ऐसे करतब हो, जो जानवर आसानी से कर सके, जिससे उनको शारीरिक कष्ट ना हो तो, यह बात ध्यान में रखें तो स्वस्थ मनोरंजन का साधन मान सकते हैं।

3) मुहावरे:

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ वाक्य बनाओ।

क) बलदेव के तो होश उड़ गए थे।

–  कमरे में साँप देखकर नीना के होश उड़ गए

ख) बलदेव के दिल में जो बात बैठ जाती, उसे पूरा करके ही छोड़ता।

– अगर हमारे मन में किसी के प्रति गलत बात बैठ जाती है, तो आसानी से बदली नहीं जा सकती।

ग) वह इतना डरा कि उसके हाथपाँव फूल गए।

– घर में चोरी हुई देख, शर्मा जी के हाथपाँव फूल गए।

घ) ऐसा लगा जैसे किसी ने चीते का खून चूस लिया हो।

– लंबी बीमारी ने दादाजी का मानो खून चूस लिया हो।

ङ) बलदेव का दिल काँप उठा

– अपने बेटे की दुर्घटना की खबर सुनकर बुढ़े बाप का दिल काँप उठा

4) तुम्हारी बात:-

क) तुम्हारी स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं?

उ: 1. माता-पिता से मार तथा क्रोध मिल सकता है।
2. स्कूल से निकाला जा सकता है।
3. शिक्षकों से डाँट मिल सकती है।
4. मित्र बुरा लड़का समझकर दूर हो सकते हैं।
5. कठिन – सजा मिल सकती है।
6. बाहर कोई भी हमारा फायदा उठाकर नुकसान पहुँचा सकता है।
7. हमारा अपहरण हो सकता है।
8. पढ़ाई में हमारी रुची कम हो सकती है।

ख) किसी चीज़ के प्रसार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
उ: विज्ञापन के माध्यम से कोई भी नई उत्पाद या वस्तु का लोगों तक प्रचार होता है। लुभावने विज्ञापन के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकता है, उस वस्तु के बारे में जानकारी तथा उसे उपयोग और लाभ के बारे में बताया जाता है। विज्ञापन के माध्यम से हर एक से सीधा संपर्क बनाया जा सकता है।

ग)  समझो:- वाक्य बनाओ

1. अजीब-अजीब – उस बंद घर से अजीबअजीब आवाजें आ रही थी।

2. धीरे-धीरे – कछुआ धीरेधीरे चलता है।

3. अभी-अभी – अभीअभी पिताजी का फोन आया था उन्हें आने में देर होगी।

4. ज्यो-ज्यो – ज्योज्यो अंधेरा हो रहा था राजू का भय बढ़ता जा रहा था।

5. चूर-चूर – कम अंक मिलने से राज का डॉक्टर बनने का सपना चूरचूर हो गया।

6. हिसाब-किताब – माँ घर का सारा हिसाबकिताब रखती है।

7. जब-तब – जबतब तुम मुझे याद करोगे, मैं हमेशा तुम्हारी मदद करूँगा।

8. खेल-तमाशा – शादी कोई खेलतमाशा नहीं होता है।

9. भूख-प्यास – मोहन पढ़ाई में इतना मग्न हो गया कि वह भूखप्यास भी भूल गया।

10.  हड्डी-पसली – पुलिस ने चोर की हड्डीपसली तोड़ दी।