कुछ अन्य प्रश्न
1) अगर तिनका मिट्टी पर पड़े पेड़ से लिपटा रहता तो उसका क्या हश्र होता?
उत्तर: अगर तिनका मिट्टी पर पड़े पेड़ से लिपटा रहता तो वह पेड़ की लकड़ी के साथ चूहे की आग में जलता।
2) तूफान के साथ तिनका कहाँ उड़ा ?
उत्तर: तूफान के साथ तिनका आसमान में उड़ा जहां नीचे थे बड़े-बड़े भवन और ऊंचे ऊंचे मीनार।
3) तिनके के जमीन पर वापस जाने से तूफान में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर: तिनका जमीन पर वापस जाने से तूफान की जवानी समाप्त हो गई और उसका बुढ़ापा आ गया और फिर कुछ ही क्षणों में उसका बुढ़ापा भी समाप्त हो गया।
4) तिनके ने पेड़ से लिपटकर क्या सोचा?
उत्तर: ने पेड़ से लिपटकर सोचा कि अब वह इतने बड़े और मजबूत पेड़ के साथ है तो अब उसे तूफान का क्या भय है?
5) पेड़ में तूफान को अन्य तूफानों को क्या संदेश देने को कहा?
उत्तर: पेड़ में तूफान को कहा कि तू यहीं से वापस जाकर दूसरे तूफानों से कहे कि अपने लिए दूसरे रास्ते की खोज करें, यह रास्ता तूफानों के लिए बंद है।
2) नीचे दिए गए हुए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करो।
1. गुम हो जाना – खो जाना।
वाक्य: अपने ही ख्यालों में गुम रहता था।
2.क्रोध से काँपना- बहुत गुस्सा आना।
वाक्य: बच्चों को बगीचे से आम तोड़ता देखें, माली रोज से कांप उठा।
3. गर्दन झुका देना- घमंड टूट जाना।
वाक्य: जब रमेश ने हेमंत की असलीयत सबके सामने रख दी तब उसकी गर्दन झुक गई।
4. ललकारना- चुनौती देना।
वाक्य: कौरवों ने पांडवों को युद्ध के लिए ललकारा।
5. मनौती मनाना- कार्य सिद्धि हेतु पूजा का संकल्प करना।
वाक्य: कहा जाता है कि अजमेर शरीफ की दरगाह पर जाकर मनौती मनाने से कार्य में सफलता मिलती है।
6. पवँ में झुक जाना- समर्पण कर देना।
वाक्य: अपने बेटे के इलाज के पैसों का इंतजाम करने के लिए आखिरकार शाम को जमींदार के पांव में झुकना पड़ा।
7.भाँप लेना- अनुमान लगा लेना।
वाक्य: जानवर धरती पर आने वाले संकट को पहले ही भांप लेते हैं।
8. तेवरों से खेलना- गुस्से का उपहास करना।
वाक्य: किशन अजीब अजीब मुंह बनाकर अपने पड़ोसी के तेवरों से खेलता गया ।
भाषा अध्ययन
क) निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों की रचना कीजिए।
1) नाथ-अनाथ। 2) गुण- अवगुण 3) अवसर – सुअवसर
4) दादी – इमदादी 5) बल – प्रबल 6) काबू – बेकाबू
7) क्षण – निरीक्षण 8) शकुन – अपशकुन 9) पात्र – अपात्र 10) नाम – बदनाम
ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय जोड़कर नए शब्द की रचना कीजिए।
1) भला – भलाई 2)झगड़ा – झगड़ालू 3)मिलना – मिलनसार
4) समाज – समाजवाद 5)गुण – गुणवान 6)चढ़ना – चढ़ाई
7) चिकना – चिकनाई 8)घर – घरेलू 9)बूढ़ा – बुढ़ापा 10) दूध – दूधवाला
ग) निम्नलिखित शब्दों के विलोम अर्थी शब्द लिखिए।
1) धर्म – अधर्म 2) घृणा – प्रेम 3)स्वीकार – अस्वीकार
4) निश्चिंत – चिंतित 5) आज्ञा – अवज्ञा 6) अभिमान – नम्रता
7) घमंड – विनय 8) धोखा – भरोसा 9) बेकार – कारगर
10) मजबूत – कमजोर 11) गहरा – छिछला 12)रक्षा – विनाश
13) हिम्मत – डर 14) हार-जीत 15) तुच्छ – महान 16) अधूरा – पूरा
घ) निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा रूप बनाइए।
1) कमजोर – कमजोरी 2) बहुत-बहुतायत 3) गहरा – गहराई
4) लड़ना – लड़ाई 5) उड़ना – उड़ान 6) बेकार – बेकारी
7) बड़ा – बड़प्पन 8) फैलना – फैलाव 9) समझना – समझ
10) मूर्ख – मूर्खता
ड) निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो।
1) आकाश – गगन 2) धरती – पृथ्वी, जमीन 3) आवाज – ध्वनि
4) हिम्मत – साहस 5) हवा – वायु 6) अभिमान – अहंकार
7) रोशनी – प्रकाश 8) भवन – घर, निवास