1. पत्र के आधार पर

इस पत्र के आधार पर नीचे लिखे गए प्रश्नों के उत्तर दो–

(क) इस पत्र का लेखक किस शहर/देश की यात्रा पर गया था?

उ: इस पत्र का लेखक युगोस्लाविया, नेविसाद की यात्रा पर गया था।

(ख) ऊपर देश में कौन-कौन से खेल-खेले जाते हैं? वहाँ कौन-सा खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है?

उ: यहाँ के लोग फुटबॉल, टेबल टेनिस, स्केटिंग, यह खेल खेलते हैं, फुटबॉल ज्यादा लोकप्रिय हैं।

(ग) उस देश के कुछ खाद्य पदार्थों के नाम बताओ।

उ: उस देश के खाद्य पदार्थ- योगर्ट, आइसक्रीम, सूप, सफेद सेम, चावल, स्टयू, चिल्ले जैसी मिठाई जिसमें खट्टी बेरी का गुदा भरा हुआ होता है, सेवइयाँ उबली सूप में, ब्रेड बटर मार्मलेट आदि है।

(घ) लेखक ने यह क्यों कहा कि “अच्छे से रहना ताकि माँ को तकलीफ न हो?”

उ: “अच्छे से रहना ताकि माँ को तकलीफ न हो” लेखक ने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि लेखक दूसरे देश में थे और उसकी पत्नी, बच्चों को अकेली सँभाल रही थी। अगर बच्चे परेशान करेंगे तो माँ को तकलीफ होगी।

2. पत्र से आगे

(क) भारतीय खाने की कुछ चीजें जैसे- चावल, सेवइयाँ, मिठाइयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं। क्या भारत में ये चीजें अलग-अलग ढंग /तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं? पता करो और बताओ।

उ: हर स्थान पर खाने की चीजों को विविध प्रकार से बनाया जाता है। जैसे चावल को उबालकर पकाया जाता है, बिरयानी बनाई जाती है, जीरा चावल बनाया जाता है, जर्दा यानी मीठा चावल बनाया जाता है। दक्षिण में चावल से इडली, डोसा बनाया जाता है।
सेवइयाँ दूध में डालकर खीर बनाई जाती है, नमकीन सेवइयाँ भी बनाते हैं। इस तरह अलग-अलग तरह से बनाई जाती है।

(ख) दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के बीच बहती हैं। ऐसी कुछ नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वे कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती हैं।

उ: भारत में अनेक नदियाँ बहती है जैसे गंगा उत्तरांचल से निकलकर, कई राज्यों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। यमुना नदी दिल्ली, मथुरा, इलाहाबाद, कृष्णा नदी दक्षिण भारत कावेरी नदी दक्षिण भारत, चेन्नई में समाप्त होती है।

नदी का नाम                                राज्यों के नाम

गंगा नदी                                 उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल

झेलम नदी                              जम्मू कश्मीर, कश्मीर

यमुना नदी                             उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली

ब्रह्मपुत्र नदी                         अरुणाचल प्रदेश, असम

3. मौसम और ऋतुएँ

पत्र में लिखा गया है कि “मौसम अच्छा चल रहा है। यहाँ बसंत आ रहा है।” भारत के अलग-अलग भागों में भी अलग-अलग तरह का मौसम रहता है। साल भर अलग-अलग ऋतुएँ अपना प्रभाव दिखाती हैं। अब तुम बताओ कि तुम्हारे प्रदेश में साल भर मौसम कैसा रहता हैं?

उ: हमारे प्रदेश में साल में तीन-तीन महीने से ऋतुएँ बदलती रहती हैं, सर्दी, गर्मी, बरसात, बसंत। यहाँ तीन महीनों तक बहुत वर्षा होती है।


4. खान
पान

(क) अपने प्रदेश के कुछ खाने-पीने की चीजों के नाम बताओ।

उ: चावल और मछली की कढ़ी, विंदालु, शाकुती, काफ़्रेयल और समुद्री भोजन जैसे झींगे, मछली, मसल्स ।

(ख) अपने मनपसंद व्यंजन को बनाने का तरीका पता करो और लिखो।

उ: आलू की कचोरी

सामग्री आलू, आटा, घी, नमक, मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, हरा धनिया।

विधि :- आलू उबालकर छीलकर मसल लें, उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, गरम मसाला, नमक, मिर्च आदि डालकर पिट्ठी तैयार करके रख ले। आटा गूँदते समय थोड़ा घी डालकर गूँदे। आटा बहुत मुलायम न हो। छोटी-छोटी पेड़ियाँ बनाकर उसमें आलू की पिट्ठी भर कर हल्का से बेले और गरम घी में भूरा होने तक तलें और परोसे।


5. इकट्ठा करने का शौक

इसी पुस्तक के किसी पाठ में है कि कुछ लोगों को कोई खास वस्तु इकट्ठा करने का शौक होता है। कुछ लोग गुड़िया, पुस्तकें, चित्र तो कुछ लोग डाक-टिकट इकट्ठे करते हैं।

(i) यदि तुम्हें भी कोई चीज इकट्ठा करने का शौक है तो उसके बारे में अपने साथियों को बताओ।

उ: मेरा शौक ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने का है। मैं न्यूज़ पेपर, नॉवेल आदि नवल किताबें भी पढ़ता हूँ। पुस्तकें हमें कई तथ्यों की जानकारी, ज्ञान तथा मानवीय मूल्यों को समझने में सक्षम बनाते हैं। वे आजीवन हमारे मित्र बने रहते हैं।

(ii) अपने या अपने किसी परिचित के बारे में लिखो जो इस तरह की चीजें इकट्ठा करता हो। तुम इन चीजों के बारे में लिख सकते हो–

(क) उन्हें कौन-सी चीजें इकट्ठा करने का शौक है?

(ख) वे इन्हें कहाँ-कहाँ से इकट्ठा करते हैं?

(ग) उनके इस शौक की शुरुआत कैसे हुई?

(घ) वे इकट्ठे की गई चीजों को कैसे सँभालकर रखते हैं?

(ड़) इन चीजों को इकट्ठा करने और रखने में कौन-कौन सी समस्याएँ होती हैं?

उ: मेरा एक मित्र है जो टिकट संग्रह करता है। उसे अलग-अलग देशों के टिकट संग्रह करने का शौक है। वे इन्हें अपने परिजनों, दोस्तों से इकट्ठा करता है। उनके चाचा जो लंदन में रहते हैं, उन्होंने उसे पहले वहाँ के टिकट ला कर दिए थे। उसे वे बहुत दिलचस्प लगे। तब से वह अन्य देशों के एकत्रित करता है। वह टिकटों को एक अलबम में संग्रहित करके रखता हैं। विभिन्न टिकटों को इकट्ठा करने में बहुत कठिनाई आती है क्योंकि यह आसानी से प्राप्त नहीं होते।


6. पेड़
पौधों के नाम

इस पत्र में लेखक ने अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे पौधों का ज़िक्र किया है। पता लगाओ, वे कौन से पेड़- पौधे हो सकते हैं। इस काम के लिए तुम अपने अध्यापकों, अपने साथियों, पुस्तकालय या अन्य साधनों की भी सहायता ले सकते हो।

संकेत                                                                                नाम

(क) जिसे नए साल पर लगाते/सजाते हैं –                         देवदार का वृक्ष

(ख) सफ़ेद कुमुदनी जैसा नीला-बैंगनी फूल –                     आक का फूल

(ग) लाल और पीले फूल वाले पौधे –                                    गुलाब, सूरजमुखी, कनेर

 

(8) पत्रों के माध्यम

(क) “तुम लोग गौतम से एरोग्राम मँगाकर हमको चिट्ठी लिखना।”

ऊपर के वाक्य पर ध्यान दो और किसी डाकघर में जाकर पता करो कि ‘एरोग्राम’ किसे कहते हैं। साथ ही यह भी पता करो कि पत्र भेजने के लिए वहाँ कौन-कौन से साधन उपलब्ध हैं?”

उ: ‘एरोग्राम एक तरह का पत्र होता है जो लिखकर विदेश भेजते हैं। उसी में लिखकर उसे तीन मोड़ देते हैं। जैसे हमारा पोस्टकार्ड होता है।

(ख) आधुनिक तकनीक द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करो। जैसे–

ई-मेल, फैक्स आदि।

उ: छात्र स्वयं करें।