1. युगोस्लाविया में कौन-सी नदी बहती है?

उ: युगोस्लाविया में दूना नदी बहती है।

2. फूलों के बारे में क्या कहा गया हैं?

उ: एक नीले और बैंगनी रंग का फूल है जो सफेद कुमुदनी जैसा होता है। कुछ फूल लाल कुछ पीले   हैं जिनमें खुशबू नहीं है।

3. पेड़ों के बारे में क्या कहा गया हैं?

उ: युगोस्लाविया में बसंत का मौसम होने के वजह से सब पेड़ नंगे खड़े हैं।

4. पिताजी को सुबह-शाम क्या खाना पड़ता है?

उ: पिताजी को सुबह-शाम योगर्ट, सूप में सफेद सेम तथा आइसक्रीम सुबह-शाम खाना पड़ता है।

5. लेखक ने बच्चों के लिए क्या इकट्ठा किया है?

उ: लेखक ने बच्चों के लिए इटली के सिक्के, युगोस्लाविया के सिक्के और एक इंडोनेशिया का सिक्का और मॉरीशस के टिकट इकट्ठा किए हैं।

6. लोगों ने लेखक को विदेशी चीजें खरीदने से क्यों मना किया?

उ: लोगों ने लेखक को विदेशी चीजें खरीदने से मना किया क्योंकि वह महँगी होती है।

7. युगोस्लाविया का पड़ोसी देश कौन सा है?

उ: युगोस्लाविया का पड़ोसी देश हंगरी है।

8. युगोस्लाविया में कब विश्व टेबल टेनिस चैंपियन शिप होने वाली है?

उ: युगोस्लाविया में 18 से 20 अप्रैल को टेबल टेनिस चैंपियन शिप होने वाली है।

9. यूरोप के लड़के किसके बहुत शौकीन हैं?

उ: यूरोप के लड़के स्केटिंग के बहुत शौकीन हैं।

10. लेखक और उनके मित्र क्या देखने गए थे?

उ: लेखक और उनके मित्र शहर से बाहर एक पॉल्ट्री फार्म देखने गए थे।

11. दुल्हन की वेशभूषा कैसी थी?

उ: दुल्हन ने सफेद कपड़े पहने थे तथा सर पर सफेद टोपी थी।

12. दुभाषिया लड़का कहाँ का है और उसका नाम क्या है?

उ: दुभाषिया लड़के का नाम टंक प्रसाद ढकाल है और वह नेपाल का है।

13. लेखक का नाम लिखिए?

उ: सोमदत्त