2. पाठ संबंधी प्रश्न

क. पाठ के आधार पर गारो जनजाति के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उ: गारो मेघालय राज्य की एक प्रमुख जनजाति है। मुलत: उनके पूर्वज चीन और तिब्बत की सुदूर घाटियों में भटकते थे। भोजन के लिए वह नए-नए स्थानों को खोजते थे। वे खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे। कई वर्ष भटकने के बाद वह मेघालय में आकर बस गए। गारो जनजाति के लोग स्वभाव से शांतिप्रिय, परिश्रमी और प्रकृति को प्यार करनेवाले होते हैं। वे प्रकृति के विभिन्न प्रकार के संसाधनों की तलाश करना अपना मनोरंजन मानते हैं। उन्होंने आज भी अपनी पारंपरिक हुनर को कायम रखा हुआ है।

ख. गारो लोग एक स्थान पर क्यों बस जाना चाहते थे?
उ: गारो लोग भोजन की तलाश में अपनी संपत्ति-घोड़े, जानवर आदि लेकर नए-नए स्थान की खोज में निकल पड़ते। वे खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे। भोजन की तलाश में भटकने के अतिरिक्त गारो लोगों को विषम मौसम, जंगली जानवरों के हमले जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ता था। वे इस सब से थक गए थे और किसी सुरक्षित और अच्छे स्थान पर बसना चाहते थे।

ग. जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा का नाम आदर से क्यों लिया जाता है?
उ: जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा यह दोनों गारो समाज के महापुरुष माने जाते हैं। उन्होंने अपने लोगों की परेशानियों को देखा और समझा और उन्हें मेघालय जैसे सुंदर और सुरक्षित स्थान पर लाकर बसाया। वे दोनों प्रभावशाली व्यक्ति थे। वे अपने सहज बोध और विवेक द्वारा आने वाले संकट का पूर्वानुमान लगा लेते थे और अपने लोगों को जंगली जानवरों, भयंकर तूफानों तथा अन्य मुसीबतों से बचा लेते थे। इसलिए आज भी गारो-समाज इन महापुरुषों को बड़े श्रद्धा और आदर से याद करते हैं।

3. सोचो और जवाब दो

क. जंगलों से हमें कौन-कौन सी चीजें प्राप्त होती हैं?
उ: जंगलों में हमें फल-फूल, कंद-मूल, लकड़ियाँ, औषधियाँ, गोंद, लाख, शहद तथा अनेक प्रकार की वस्तुएँ मिलती हैं।

ख. गारो पहाड़ किस प्रदेश में हैं? मानचित्र पर उस प्रदेश का नाम लिखो।
उ:

5. बारबार बोलो

वर्षों तक इस प्रकार यात्रा होती रही।
वर्षों तक इस प्रकार यात्रा होती ही रही।

नीचे लिखे वाक्यों में सही जगह पर ‘ ही ‘ लगाकर बोलो–

क) सुधा सुबह तक पढ़ती रही।
उ: सुधा सुबह तक पड़ती ही रही।

ख) यह पंखा हमेशा आवाज करता है।
उ: यह पंखा हमेशा आवाज करता ही रहता है।

ग) गारो लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता रहा।
उ: गारों लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता ही रहा।

घ) सुशील थककर सो गया।
उ: सुशील थककर सो ही गया।

ङ) दो घंटे बाद बस चल पड़ी।
उ: दो घंटे बाद बस चल ही पड़ी।

6. सहीसही

नीचे लिखे शब्दों में सही अक्षर भरो–

[ स, श, ष ]

1) विय           2) शेष            3) टकोण         4) हज

5) साह           6) वि                  7) वर्षा            8) आकर्ष

9) विम          10) वर्ष             11) पुरु          12) त्रु     13) मुंद्र

7. इन शब्दों के रचना देखो

सामाजिक, पारंपारिक। यह सब इक (तद्धित) प्रत्यय लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार इक प्रत्यय लगाकर पाँच शब्द बनाओ।

1) दैनिक    2) पारिवारिक             3) साप्ताहिक             4) धार्मिक    5) व्यवहारिक