I) प्रश्नों के उत्तर लिखो ।

1. गारो किस राज्य की जनजाति है?
उ: गारो मेघालय राज्य की जनजाति है।

2. गारो लोगों का स्वभाव कैसे होता है?
उ: गारो लोगों का स्वभाव शांतिप्रिय, परिश्रमी और प्रकृति को प्यार करने वाले होते हैं।

3. गारो समाज के दो महापुरुषों के नाम लिखो?
उ: गारो समाज के दो महापुरुषों के नाम जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा है।

4 भोजन की तलाश में भटकते वक्त गारो लोगों को किस परेशानियों का सामना करना पड़ता?|
: भोजन की तलाश में भटकते वक्त गारो लोगों को विषम मौसम और जंगली जानवरों का सामना करना पड़ता।

5. जलिन पा और बुंगि पा आनेवाले संकट का पूर्वानुमान कैसे लगा लेते थे?
उ: अपने सहज बोध और विवेक द्वारा जलिन पा और बुंगि पा आनेवाले संकट का पूर्वानुमान लगा लेते थे।

6. कुचविहार पर किसका अधिकार था?
उ: कुचविहार पर असम के राजा का अधिकार था।

7. गारो पहाड़ की घाटियाँ कैसी थी?
उ: गारो पहाड़ की घाटियों पर पहाड़ी झरने, जंगली फूल, फल, जड़ी-बूटियाँ और पशु-पक्षी थे।

8. गारो लोग किस को मनोरंजन मानते हैं?
उ: गारो लोग प्रकृति के विभिन्न प्रकार के संसाधनों की तलाश करने को ही अपना मनोरंजन मानते थे।

9. गारो लोगों को क्या-क्या पसंद हैं?
उ: गारो लोगों को जंगलों में घूमना, फल-फूलों, अन्न, कंद-मूल की खोज, खेती के लिए उपजाऊ भूमि की पहचान करना पसंद है।

10. गारो लोगों ने किस बात को कायम रखा है?
उ: गारो लोगों ने अपने पारंपरिक हुनर को कायम रखा है।

11. गारो समाज जलिन पा और बुंगि पा को कैसे याद करते हैं?
उ: गारो समाज जलिन पा और बुंगि पा को बड़ी श्रद्धा और आदर से याद करते हैं।

II) वचन बदलो:-

घाटी – घटियाँ       जनजाति – जनजातियाँ     साधन – साधनों

स्थान – स्थानों      तूफान – तूफानों           नदी – नदियाँ

घोड़ा – घोड़े         महीना – महीनों           वर्ष – वर्षों          वन – वनों

III) लिंग बदलो:-

घोड़ा – घोड़ी              राजा – रानी                    पहाड़ – पहाड़ी

चिड़ा – चिड़ियाँ            प्रचारक – प्राचारिका              विद्वान – विदुषी

IV) विलोम शब्द:-

परिश्रमी – आलसी         प्यार – नफरत            प्रचलित – अप्रचलित

जीवन – मृत्यु             सही – गलत              विषम – सम

सहज – कठिन            विवेक – अविवेक          शस्त्र – अस्त्र

सम्मान – असम्मान, अवमान

V) वाक्य बनाओ:-

1. स्वभाव :- मीना का स्वभाव मिलनसार है।

2. विषम :- सैनिक विषम परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं।

3. प्रोत्साहित:- हमारे माता-पिता हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

4. अनुमान :- गीता को जरा भी अनुमान न था कि वह कक्षा में प्रथम आएगी।

5. सहमत :- हम सब बच्चे अपने अध्यापक की बात से सहमत थे।

6. हुनर :- भारत के छोटे-छोटे गाँवों में हुनर कूट-कूटकर भरा है।

7. पारंपरिक:- आज भी भारत के ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक खेती करते हैं।

8. कायम :- विश्वास पर ही हर रिश्ता कायम रह सकता है।