1. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए।

1. रेंदेर नारियल के पेड़ों पर क्या देखता है ?
उ: रेंदेर नारियल के पेड़ों पर बोंड़ियों का गुच्छा दिखता है।

2. रेंदेर नारियल के पेड़ पर कितनी बार चढ़ता है?
उ: रेंदेर नारियल के पेड़ पर सुबह, दोपहर और शाम ऐसे तीन बार चढ़ता है।

3. नारियल के पेड़ पर चढ़कर रेंदेर क्या करता है?
उ: नारियल के पेड़ पर चढ़कर रेंदेर डंठल काट मटकी बाँधकर रस भरकर ले जाता है।

4. रेंदेर क्या-क्या लेकर घूमता है?
उ: रेंदेर हँसिया और हँड़िया लेकर घूमता हैं।