I) प्रश्नों के उत्तर दो:-

1. रेंदेर मन ही मन में कब खुश होता हैं?
उ: बोंड़ियों का गुच्छा दिख जाने के बाद रेंदेर मन ही मन में खुश होता है।

2. रेंदेर कहाँ रहता है?
उ: रेंदेर दूर गाँव में रहता है।

3. रेंदेर क्या पहनता है?
उ: रेंदेर लंगोट बनता है।

II) निम्नलिखित शब्दों के विरोधी अर्थ वाले शब्द लिखो।
[ लेकर, कभी-कभी, चढ़ना, आता, अपना, रुकना, हमेशा, उतरना, देकर, पराया, जाता, चलना ]

1) लेकर – देकर         2) कभी-कभी – हमेशा        3) चढ़ना – उतरना
4) आता – जाता         5) अपना – पराया             6) रुकना – चलना

योग्यता विस्तार

III) नारियल के पेड़ से प्राप्त होने वाली विभिन्न वस्तुओं की जानकारी प्राप्त करें।
उ: नारियल एक ऐसा फल है, जिसके प्रत्येक भाग का हम तरह-तरह से उपयोग करते हैं।
नारियल – पानी पौष्टिक एवं स्वास्थवर्धक होता है। गर्मी के मौसम में नारियल-पानी पीकर हम
अपनी प्यास बुझाते हैं। जब नारियल पकता है, तो इसमें अंदर से सफेद नारियल का फल प्राप्त
होता है। यह पूजा में काम आता है। सफेद नारियल हम कच्चा भी खाते है, मिठाई और कई
पकवान बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। नारियल के रेशों से गद्दे, थैले तथा और कई प्रकार की
उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं। सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है। इस तेल से मालिश त्वचा
तथा बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। घर की नींव पड़ी हो या नए घर में प्रवेश, नई कार
खरीदी हो या फिर नए बिजनेस की शुरुआत की हो, आस्था रखने वाले लोग नारियल तोड़ना कभी
नहीं भूलते। नारियल के पेड़ के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल पायदान, दरी, फर्नीचर, रस्सियाँ,
चटाइयाँ, चारकोल आदि बनाने में किया जाता हैं।