I) प्रश्नों के उत्तर लिखो ।

1) धर्मराज लाखों वर्षों से क्या कार्य कर रहे थे ?
उ: धर्मराज लाखों वर्षों से असंख्य आदमियों को कर्म और सिफारिश के आधार पर स्वर्ग या नर्क में निवास-स्थान अलॉट करने का कार्य कर रहे थे ।

2) चित्रगुप्त किस दुविधा में थे ?
उ: भोलाराम के जीव ने पाँच  दिन पहले देह त्यागी थी और यमदूत के साथ रवाना हुआ था । परंतु वह पहुँचा नहीं था, चित्रगुप्त इस दुविधा में थे कि उसका जीव कहाँ गायब हो गया ।

3) यमदूत की अवस्था कैसी थी ?
उ: यमदूत बदहवास-सा आया । उसका मौलिक कुरूप चेहरा परिश्रम, परेशानी और भय के कारण और भी विकृत हो गया था  ।

4) यमदूत ने भोलाराम के जीव को कहाँ-कहाँ खोजा ?
उ: भोलाराम का जीव जब यमदूत के चंगुल से छूटकर गायब हो गया तो उसने उसे सारे ब्रह्मांड में छान डाला ।

5) नारद जी ने भोलाराम के जीव के गायब होने पर क्या कहा ?
उ: नारद जी ने भोलाराम के जीव के गायब होने में अनुमान लगाया कि शायद उस पर इनकम टैक्स बकाया है और उन्होने उसे रोक लिया हो ।

6) नारद ने भोलाराम का मकान कैसे पहचाना ?
उ: माँ-बेटे के सम्मिलित क्रंदन से नारद ने भोलाराम का मकान पहचाना ।

7)  भोलाराम के पत्नी के अनुसार भोलाराम का लगाव किससे था ?
उ:  भोलाराम की पत्नी के अनुसार भोलाराम का लगाव अपने बाल-बच्चों से था ।

8) भोलाराम की पत्नी ने नारद से क्या प्रार्थना की ?
उ: भोलाराम की पत्नी ने नारद से प्रार्थना की कि वे साधु हैं, सिद्ध पुरुष हैं, कुछ ऐसा करें कि भोलाराम की रुकी हुई पेंशन मिल जाए ।

9) सरकारी बाबू के अनुसार भोलाराम की दरख्वास्ते क्यों उड़ गई होंगी ?
उ:  सरकारी बाबू के अनुसार भोलाराम ने दरख्वास्तों पर वजन नहीं रखा था अर्थात रिश्वत नहीं दी थी, इसलिए वह उड़ गई होंगी ।

10) नारद भोलाराम के जीव को कहाँ ले जाना चाहते थे ?
उ: नारद भोलाराम के जीव को स्वर्ग ले जाना चाहते थे ।

11) भोलाराम का जीव नारद के साथ क्यों नहीं जाना चाहता था ?
उ: भोलाराम का जीव नारद के साथ नहीं जाना चाहता था क्योंकि उसका मन पेंशन के दरख्वास्तों में लगा हुआ था और उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहता था ।

12) कमरे में नारद के अचानक चले जाने से साहब क्यों नाराज हुए ?
उ: नारद बिना चपरासी को सूचित किए और बिना अपना विजिटिंग कार्ड भेजे, साहब के कमरे में जा पहुँचे थे, यही साहब के नाराजगी के कारण थे ।

13) साहब ने बड़े बाबू से भोलाराम के केस की फाइल कब मंगवाई ?
उ: जब नारद जी ने रिश्वत में अपनी वीणा साहब को सौंप दी तभी उसने फाइल मंगवाई ।

14) फाइल में से जो आवाज आई वह किसकी आवाज थी ?
उ: फाइल में से आनेवाली आवाज भोलाराम के जीव की थी ।

15) नारदजी चित्रगुप्तजी से पता लेकर कहाँ आए और किससे मिले ?
उ: नारदजी चित्रगुप्तजी से पता ठिकाना लेकर पृथ्वी पर आए और भोलाराम के घर पर जाकर उसकी पत्नी से मिले ।

16) भोलाराम की पत्नी नारद जी की किस बात पर बिगड़ गई ?
उ: नारद जी के यह पूछने पर कि क्या भोलाराम के जीवन में कोई अन्य स्त्री थी इसी बात पर भोलाराम की पत्नी बिगड़ गई ।

II) निम्नलिखित गद्यखंड को पढ़कर उसके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

क) चित्रगुप्त ने रजिस्टर देखकर बताया, “भोलाराम नाम था उसका, जबलपुर शहर के धमापुर मोहल्ले में नाले के किनारे एक डेढ़ कमरे के टूटे-फूटे मकान में वह परिवार सहित रहता था । उसकी एक  स्त्री थी, दो लड़के और एक लड़की । उम्र लगभग पैंसठ साल । सरकारी नौकर था, पाँच साल पहले रिटायर हो गया था । मकान का किराया उसने एक साल से नहीं दिया था, इसलिए मकान मालिक उसे निकालना चाहता था । इतने में भोलाराम ने संसार ही छोड़ दिया ।

प्रश्न – 1) यह गद्य-खंड किस पाठ से लिया गया है ?
उ:  यह गद्य-खंड ‘भोलाराम का जीव’ पाठ से लिया गया है ।

2) इस पाठ के लेखक का नाम क्या है ?
उ:  इस पाठ के लेखक का नाम हरिशंकर परसाई है ।

3) भोलाराम के घर में कौन-कौन था ?
उ:  भोलाराम के घर में उसकी स्त्री, दो लड़के तथा एक लड़की थी ।

4) भोलाराम की उम्र कितनी थी ?
: भोलाराम की उम्र लगभग पैंसठ साल थी ।

5) मकान मालिक भोलाराम को घर से क्यों निकालना चाहता था ?
उ: भोलाराम ने एक साल से मकान का किराया नहीं दिया था, इसलिए मकान मालिक भोलाराम को घर से निकालना चाहता था ।

ख) चित्रगुप्त ने कहा, ”महाराज, आजकल पृथ्वी पर इस प्रकार का व्यापार बहुत चला है । लोग दोस्तों को फल भेजते हैं और वह रास्ते में ही रेलवेवाले उड़ा लेते हैं । हौज़री के पार्सलों में मोजे रेलवे…… अफसर पहनते हैं । मालगाड़ी के डिब्बे के डिब्बे रास्ते में कट जाते हैं । एक बात और हो रही है – राजनैतिक दलों के नेता विरोधी नेता को उड़ाकर कहीं बंद कर देते हैं । कहीं भोलाराम के जीव को भी तो किसी विरोधी ने मरने के बाद भी खराबी करने के लिए नहीं उड़ा दिया ?”

प्रश्न – 1) यह गद्य-खंड किस पाठ से लिया गया है ?
उ:  यह गद्य-खंड ‘भोलाराम का जीव’ पाठ से लिया गया है ।

2) इस पाठ के लेखक का नाम क्या है ?
उ:  इस पाठ के लेखक का नाम हरिशंकर परसाई है ।

3) रेलवेवाले पृथ्वी पर कैसे मोज़ उड़ाते हैं ?
उ: रेलवेवाले लोगों के भेजे गए फल, हौज़री के पार्सलों के मोजे और मालगाड़ी के डिब्बे के डिब्बे रास्ते से काटकर मौज़ उड़ाते है।

4) चित्रगुप्त ने भोलाराम के जीव की गायब होने का क्या कारण बताया ?
उ: चित्रगुप्त के अनुसार पृथ्वी पर राजनैतिक दलों के नेता, विरोधी नेता को उड़ाकर कहीं बंद कर देते है । शायद वैसे ही किसी विरोधी ने, भोलाराम के जीव को मरने के बाद खराबी करने के लिए उड़ा दिया होगा।

ग) भोलाराम की पत्नी बाहर आई । नारद ने कहा, “माता, भोलाराम को क्या बीमारी थी ?”

“क्या बताऊँ? गरीबों की बीमारी थी । पाँच साल हो गए, पेंशन पर बैठे, पर पेंशन अभी तक नहीं मिली । हर दस-पंद्रह दिन में एक दरख्वास्त देते थे, पर वहाँ से या तो जवाब नहीं आता था और आता तो यही कि तुम्हारी पेंशन के मामले पर विचार हो रहा है । इन पाँच सालों में मेरे सब गहने बेचकर हम लोग खा गए । फिर बर्तन बिके । अब कुछ नहीं बचा था । फाके होने लगे थे । चिंता में घूमते-घूमते और भूखे मरते-मरते उन्होंने दम तोड़ दिया।“

प्रश्न – 1) यह गद्य-खंड किस पाठ से लिया गया है ?
उ:  यह गद्य-खंड ‘भोलाराम का जीव’ पाठ से लिया गया है ।

2) इस पाठ के लेखक का नाम क्या है ?
उ:  इस पाठ के लेखक का नाम हरिशंकर परसाई है ।

3) भोलाराम को क्या बीमारी थी?
उ:  भोलाराम को गरीबी की बीमारी थी ।

4) पेंशन के संदर्भ में सरकारी दफ्तर से क्या जवाब आता था ?
उ: पेंशन के संदर्भ में सरकारी दफ्तर से यह जवाब आता था कि पेंशन के मामले पर विचार हो रहा है ।

5) पाँच सालों में भोलाराम में अपना घर कैसे चलाया ?
उ: पाँच सालों में भोलाराम ने गहने तथा बर्तन बेचकर अपना घर चलाया ।

6) भोलाराम मके दम तोड़ने की क्या वजह थी ?
उ: पेंशन न मिलने की चिंता में घूमते-घूमते और भूखे मरते भोलाराम ने दम तोड़ दिया था ।

भाषा अध्ययन

अ) निम्नलिखित वर्णों का मेल कर संधि शब्द बनाइए ।

1) पुस्तक + आलय = पुस्तकालय                       2) महा + उदय = महोदय

3) प्रतीक्षा + आलय = प्रतीक्षालय                        4) रुग्ण + अवस्था = रुग्णावस्था

5) प्रधान + आचार्य = प्रधानाचार्य                        6) परम + ईश्वर = परमेश्वर

7) नर + इंद्र =नरेंद्र                                              8) सूर्य + उदय = सूर्योदय

9) राम + अवतार = रामावतार                            10) चरण + उत्कर्ष = चरमोत्कर्ष

11) गद्य + अंश = गद्यांश                                  12) धर्म + अर्थ = धर्मार्थ

13) ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोप्देश                           14) सु + आगत = स्वागत

15) नौ + इक = नाविक                                        16) भ्रष्ट + आचार = भ्रष्टाचार

17) जगत् + ईश = जगदीश                                  18) सदा + एक = सदैव

19) सम + वाद = संवाद                                       20) सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम

आ)  निम्नलिखित प्रत्येक शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए ।

1) कार्यालय = कार्य + आलय                             2) पर्वतारोहण = पर्वत आरोहण

3) दिनेश = दिन + ईश                                      4) परमानंद = परम + आनंद

5) दोषारोपण = दोष + आरोपन                        6) विद्यालय =विद्या + आलय

7) मदोन्मत्त =  मद + उन्मत्त                        8) कमलेश्वर = कमल + ईश्वर

9) जीवात्मा = जीव + आत्मा                           10) रेखांकित = रेखा + अंकित

11) इत्यादि = ईति + आदि                               12) वार्षिकोत्सव = वार्षिक + उत्सव

13) नयन = ने + अन                                       14) परमार्थ = परम + अर्थ

15) शिवालय = शिव + आलय                          16) कालान्तर = काल + अन्तर

17) महात्मा = महा + आत्मा                            18)श्रद्धांजलि = श्रद्धा + अंजलि

19) शरणागत = शरण + आगत                       20) परोपका