1. दुनिया का चक्कर लगानेवाले भारतीय नौका का क्या नाम था?
उ: दुनिया का चक्कर लगानेवाले भारतीय नौका का नाम ‘ तृष्णा ‘ था।

2. ‘ तृष्णा ‘ का भारतीय अभियान कहाँ पर निकला था?
उ: ‘ तृष्णा ‘ का भारतीय अभियान विश्व यात्रा के लिए निकला था।

3. ‘ तृष्णा ‘ के कितने सदस्य थे?
उ: ‘ तृष्णा ‘ के दस भारतीय सदस्य थे।

4. नौका पर किस बात की व्यवस्था नहीं थी?
उ: नौका पर शौचालय की व्यवस्था नहीं थी।

5. एक चक्का सँभालता तो दूसरा क्या करता था?
उ: एक चक्का सँभालता तो दूसरा जहाजों, द्वीपों और व्हेल मछलियों आदि पर नज़र रखता।

6. सागर यात्रा में नौका को सँभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की जरूरत क्यों थी?
: सागर यात्रा में नौका को सँभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की जरूरत थी क्योंकि नौका पर स्वचालन की व्यवस्था नहीं थी।

7. जो लोग चौकसी से हटते वे क्या काम करते थे?
: जो लोग चौकसी से हटते वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।

8. तृष्णा के सदस्य खुशी का घंटा कब बिताते थे?
उ: तृष्णा के सदस्य खुशी का घंटा 16:00 बजे डेक कर बिताते थे।

9. बौछार आने पर लेखक ने क्या किया?
उ: बौछार आने पर लेखक ने अपना शरीर तर किया और शरीर तथा वालों में साबुन लगा डाला।

10. नौका पर सुखाए हुए कपड़े कब गायब होते थे?
उ: तेज हवाओं अथवा पाल की रस्सियाँ बाँधते समय नौका पर सुखाए हुए कपड़े गायब हो जाते थे।

11. मेडागास्कर तूफान में समुंद्र में गिरे सदस्य कैसे बचे?
उ: मेडागास्कर तूफान में समुंद्र में गिरे सदस्य नौका से जुड़ी रस्सियों को अपनी बेल्ट से बांध रखा था इसलिए बच गए।

12. केप ऑफ गुड होप के तूफान में सदस्य ने क्या खो दिया?
उ: केप ऑफ गुड होप के तूफान में सदस्यों ने अपने जीवन रक्षक उपकरण खो दिए, रेडियो सैट बेकार हो गया, एरियल टूट गए और अगले 15 दिनों तक पूरी दुनिया से संपर्क टूट गया।

13. तृष्णा नौकादल मुंबई कितनी दूरी मापकर कितने दिनों के बाद और कब पहुँचे?
उ: तृष्णा नौकादल 54,000 किलोमीटर की दूरी मापकर 470 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद 10 जनवरी, 1987 को 6:00 बजे मुंबई बंदरगाह पहुँचा।

14. भारत सरकार की ओर से तृष्णा का सम्मान कैसे किया गया?
उ: भारत सरकार ने 10 जनवरी 1987 को तृष्णा पर ‘फर्स्ट डे कवर’ और स्मारक टिकिट जारी कर सम्मान किया।

विलोम शब्द:-

व्यस्त – अव्यस्त                             सफाई – गंदगी                             स्वच्छ – अस्वच्छ

कठिन – सरल                                 शीतल – उष्ण                               विश्वास – अविश्वास

साधारण – असाधारण                     सावधानी – असावधानी                उपयोग – अनुपयोग

आसान – मुश्किल                           सौभाग्य – दुर्भाग्य                          असफल – सफल

स्वागत – तिरस्कार                       शुभचिंतक – शत्रु                            समाप्त – असमाप्त

अधिक – न्यून                               उत्तम – अधम                               मौखिक – लिखित

निरक्षर – साक्षर                             यश – अपयश