I) प्रश्नों के उत्तर लिखो ।

1. अजय घर जल्दी क्यों जाना चाहता था?
उ: अजय की मम्मी की तबीयत खराब थी। अजय का कहना था कि रोज उसकी मम्मी उसे चाय-नाश्ता कराती है आज वह जल्दी जाकर उन्हें चाय बनाकर पिलाएगा। इसलिए अजय घर जल्दी जाना चाहता था।

2. अजय सारा दिन कैसे बिताता था?
उ: अजय सारा दिन पढ़ाई-लिखाई, ड्रामा-डिबेट इन गतिविधियों में बिताता था।

3. नरेंद्र सारा दिन कैसे बिताता था?
उ: नरेंद्र सारा दिन सैर-सपाटा, खेल-तमाशा में बिताता था।

4. आदमी क्या बेच रहा था?
उ: आदमी पचास पैसे के तीन लाली पॉप बेच रहा था।

5. नरेंद्र अजय से कौन से पैसे माँग रहा था?
उ: नरेंद्र अजय से रिक्शे के लिए रखे पैसे माँग रहा था।

6. नरेंद्र ने अजय को रुकने के लिए क्यों कहा?
उ: नरेंद्र ने अपने रिक्शे के पैसे से चूरन-चुसकी खा ली थी, वह अजय के साथ रिक्शा में घर जाना चाहता था इसलिए नरेंद्र ने अजय को रुकने के लिए कहा।

7. अजय नरेंद्र के लिए क्यों चिंतित था?
: अजय के अनुसार नरेंद्र सड़ी-गली चीजें खाकर वार्षिक परीक्षा के वक्त बीमार पड़ जाएगा, इसलिए चिंतित था।

8. दूसरे लड़के ने नरेंद्र को कहाँ देखा था?
उ: दूसरे लड़के ने नरेंद्र को एक आदमी के साथ आम के बगीचे में जाते हुए देखा था।

9. नरेंद्र की माँ रेखा क्यों घबराई हुई थी?
उ: नरेंद्र की माँ रेखा घबराई हुई थी क्योंकि स्कूल की छुट्टी एक बजे हो गई थी, लेकिन ढाई बजने पर भी नरेंद्र घर नहीं आया था।

10. इंस्पेक्टर ने मिसेज मेहता को अजय के किस बहादुरी की खबर दी?
उ: इंस्पेक्टर ने मिसेज मेहता को अजय की बहादुरी के बारे में खबर दी कि उसने नरेंद्र की जान बचाई थी और बड़े गिरोह के सरदार को पकड़वाया था।

11. अजय ने बगीचे में क्या देखा?
उ: अजय ने बगीचे में देखा की लाली पॉप बेचनेवाला आदमी एक बड़ा-सा थैला अपनी पीठ पर रखें, काली भूरी चैक की चादर ओढ़े चला जा रहा था।

12. अजय को सीधी सड़क के कुछ दूर पर क्या दिखाई दिया?
उ: अजय को सीधी सड़क पर पुलिस स्टेशन की लाल इमारत दिखाई दी।

13. आदमी अचानक सुनसान गली में क्यों मुड़ गया?
उ: आदमी अचानक सुनसान गली में मुड़ गया क्योंकि सीधी सड़क पर कुछ दूर पर पुलिस स्टेशन था।

14. नरेंद्र की माँ रेखा, अजय को क्या देना चाहती थी?
उ: नरेंद्र की माँ रेखा, अजय को बाजार ले जाकर उसके मन का शानदार इनाम देना चाहती थी।

15. अजय को सरकार की तरफ से कौनसा पुरस्कार मिलनेवाला था?
उ: अजय को सरकार की तरफ से उसके साहसिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री से बहादुरी का पुरस्कार मिलने- वाला था।

16. पाठ के लेखक का क्या नाम है?
उ: पाठ के लेखक का नाम सूर्यबाला है।

II) किसने किससे कहा:-

1. “यह तो चीटिंग होगी।“
उ: अजय ने नरेंद्र से कहा।

2. “तू तो हरीशचंद्र जी का भी पड़दादा निकला।”
उ: नरेंद्र ने अजय से कहा।

3. ” आता है तो आजा मेरे साथ तूझे तेरे घर छोड़ दूँगा।”
उ: तीसरे लड़के ने अजय से कहा।

4. ” मुझे तो दवा खाकर नींद आ गई थी।”
उ: मिसेज मेहता ने रेखा से कहा।

5. ” मिस्टर मेहता का घर है यह?”
उ: इंस्पेक्टर ने मिसेज मेहता से कहा।

6.“इसे इसके मन का शानदार इनाम खरीदूँगी।“
उ:  रेखा ने अजय से कहा।

III) विलोम शब्द:-

1) कोमल – कठोर                 2) कलयुग – सतयुग            3) कारण – अकारण

4) आलस्य – उद्यम            5) कृतज्ञ – कृतघ्न               6) पुरस्कृत – दंडित

7) प्रस्थान – आगमन           8) अपेक्षा – उपेक्षा                9) घात – प्रतिघात

10) आज्ञा – अवज्ञा              11) गृहस्थ – सन्यासी          12) आधुनिक – प्राचीन

13) उत्थान – पतन              14) उपकार – अपकार          15) हानि – लाभ