I) प्रश्नों के उत्तर दो ।

1) लेखक की बेटी का स्वभाव कैसा था ?
उ: लेखक की बेटी चंचल और बातूनी थी ।

2) मिनी ने खेल छोड़कर क्या किया था ?
उ:  मिनी ने खेल छोड़कर काबुलीवाले की आवाज सुनकर खिड़की की तरफ भागी थी ।

3) मिनी कौन सा खेल खेल रही थी ?
उ:  मिनी अगड़म बगड़म खेल खेल रही थी ।

4) लेखक क्या लिख रहा था ?
उ:  लेखक उपन्यास लिख रहा था ।

5)  काबुलीवाले का क्या नाम था ?
उ:  काबुलीवाले का नाम रहमत था ।

6) काबुलीवाले के लिए मिनी के मन में क्या विश्वास था ?
उ:  काबुलीवाले के लिए मिनी के मन में यह विश्वास था कि वह उसकी जैसे दो चार बच्चे अपनी झोली में छुपाए रखता है ।

7) लेखक ने काबुलीवाले को बादाम, किशमिश के कितने पैसे दिए ?
उ:  लेखक ने काबुली वाले को बादाम, किशमिश के अठन्नी पैसे दिए ।

8) घर में किस बात पर झगड़ा हो रहा था ?
उ:  घर में मिनी के पास अठन्नी देखकर झगड़ा हो रहा था ।

9)  रहमत ने मिनी का विश्वास कैसे पा लिया था ?
उ: रहमत रोज मिनी को पिस्ता-बादाम देकर विश्वास पा लिया था ।

10) रहमत को देखते ही मिनी उससे क्या पूछती थी ?
उ:  रहमत को देखते ही मिनी उससे पूछती “काबुलीवाले ! तुम्हारी झोली में क्या है ।

11) मिनी की माँ का स्वभाव कैसा था ?
उ: मिनी की माँ शक्की स्वभाव की महिला थी ।

12) रहमत अपने देश कब चले जाता था ?
उ:  हर वर्ष माघ के महीने के बीचों-बीच रहमत अपने देश चले जाता था ।

13) रहमत ने पड़ोसी को छुरा क्यों मारा ?
उ:  पड़ोसी ने रामपुरी चादर के लिए रहमत से झूठ बोलकर पैसे उधार लिए थे । रुपया देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और उसने छुरा मार दिया ।

14) छुरा मारने के अपराध में रहमत को क्या सजा हुई ?
उ: छुरा मारने के अपराध अपराध में रहमत को कई वर्ष की जेल हो गई ।

15)  लेखक रहमत को क्यों नहीं पहचान सका ?
: रहमत के पास न झोली थी न लंबे बाल थे और शरीर कमजोर हो गया था, इसलिए लेखक रहमत को पहचान नहीं सका ।

16) बरसों बाद रहमत मिनी के लिए क्या लाया था ?
उ:  वर्षों बाद रहमत मिनी के लिए अंगूर और थोड़े किशमिश बादाम लाया था ।

17)  मैले कागज के टुकड़े पर क्या था ?
उ: मैले कागज़ के टुकड़े पर रहमत की बेटी के कालिख लगाकर कागज पर उसके हाथ की छाप थी ।

18) लेखक ने रहमत को कैसे विदा किया ?
उ: लेखक ने पैसे दिए और रहमत को अपनी बेटी के पास जाने के लिए कह कर विदा किया ।

19) कहानी के लेखक का नाम लिखो ।
उ: रवींद्रनाथ टैगोर

II) मुहावरों का अर्थ लिखकर, वाक्य में प्रयोग करो ।

1) पलक झपकते ही – कुछ ही समय में ।
तूफान में पलक झपकते ही घर तिनके की तरह बह गया ।

2) बात चलना – बात शुरू होना ।
गणित की क्लास में अचानक पशु पक्षियों की बात चलने लगी ।

3) मुँह फेरना  – चेहरा सामने से हटा देना, नजरअंदाज करना ।
शाम के बुरे वक्त में सब दोस्तों ने मुँह फेर लिया ।

4) बँधी हुई बातें – एक ही तरह की बातें
जब देखो औरतें एक साथ बैठती हैं, वे बँधी हुई बातें करती हैं ।

5) बे सिर-पैर – बिना मतलब की ।
राजेश बे सिर-पैर की बातें कर हमारा समय व्यर्थ कर रहा था ।

III) किसने किससे कहा ।

1) “बाबू तुम्हारी लड़की कहाँ गई ?”
उ:  काबुलीवाले ने लेखक से कहा ।

2) “उसे यह सब क्यों दिया, अब फिर मत देना ।”
उ:  लेखक ने काबुलीवाले से कहा ।

3) “तुझे यह अठन्नी कहाँ  मिली?”
उ:  मिनी की मां ने मिनी से कहा ।

4) “तुम्हारी झोली में क्या है ?”
उ:  मिनी ने काबुलीवाले से कहा ।

5) “तुम ससुराल जाओगे?”
उ:  मिनी ने काबुलीवाले से कहा ।

6) “मामला क्या है?”
उ:  लेखक में पहरेवाले से पूछा ।

7) “वही जा रहा हूँ ।”
उ:  रहमत ने मिनी से कहा ।

8) “आज घर में काम है । वह किसी से मिल नहीं सकेगी ।”
उ: लेखक ने रहमत से कहा ।

9)” मुन्नी, तू ससुराल जाएगी ?”
उ: काबुलीवाले ने मिनी से कहा ।

10) “तुम्हारा मिलन-सुख मेरी मिनी का कल्याण करें।”
उ:  लेखक ने रहमत से कहा ।

III) वचन बदलो:

1) खिड़की – खिड़कियाँ                   2) घटना – घटनाएँ            3) झूला – झूले

4) दरवाजा  – दरवाजे                     5) तस्वीर – तस्वीरें            6) बात – बातें

7) महीना – महीने                         8) आँख – आँखें                  9) लड़का – लड़के

10) टोली – टोलियाँ                      11) छुरा – छुरे                    12) गाली – गालियाँ

13) तैयारी – तैयारियाँ                  14) कमरा – कमरे              15) डिब्बा – डिब्बे

IV) लिंग बदलकर लिखो ।

1) बेटा – बेटी                              2) पुरुष – महिला                 3) बच्चा – बच्ची

4) लड़का – लड़की                      5) नायक – नायिका             6) बालक – बालिका

7) गायक – गायिका                  8) लेखक – लेखिका             9) सेवक – सेविका

V) विलोम शब्द

1) ऊँची – नीची                                2) चंचल – स्थिर                               3) बातूनी – गूंगा

4) अंदर – बाहर                              5) जरूरी – व्यर्थ                                6) विश्वास – अविश्वास

7) राजी – नाराज,असहमत              8) सवेरे – श्याम                                 9) उलट – पुलट

10) देश-विदेश                              11) मुमकिन – नामुमकिन                  12) अंधेरा – प्रकाश

13) प्रसन्न – अप्रसन्न                   14) उधार – नगद                               15) हँसना – रोना

16) अपराध – निरअपराध            17) भूल – याद                                    18) शुभ – अशुभ

19) अमृत – विष                          20) समझ – नासमझ                         21) प्रश्न – उत्तर

22) सुखी – दु:खी                          23) बड़ी – छोटी                                  24) कल्याण – अकल्याण

V) निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ ।

1) चंचल – सुनीता बचपन से ही चंचल थी ।

2) नामुमकिन – मेहनत करें तो कोई काम नामुमकिन नहीं ।

3) अचरज – राम के बर्ताव से मुझे बहुत अचरज हुआ ।

4) सौदा – पिताजी बाजार से सौदा लाने गए हैं ।

5) तमाशबीन – दुर्घटनाग्रस्त आदमी को अस्पताल ले जाने के बजाय लोग तमाशबीन बने देखते  रहे ।