1. आम के पेड़ पर कौन डेरा डाले रहते हैं?
उ: आम के पेड़ पर तरह-तरह के पक्षी डेरा डाले रहते हैं।

2.लेखक के घर में चूहें किस तरह धमा-चौकड़ी मचाते हैं?
उ: लेखक के घर में चूहें एक कमरे से दूसरे कमरे में भागकर धमा-चौकड़ी मचाते हैं।

3. लेखक के घर में चूहें अँगीठी के पीछे बैठना क्यों पसंद करता है?
उ: चूहा बूढ़ा है और शायद उसे सर्दी बहुत लगती है इसलिए लेखक के घर में चूहा अँगीठी के पीछे बैठना पसंद करता है।

4. लेखक के घर में दूसरा चूहा कहाँ और क्यों बैठता है?
उ: लेखक के घर में दूसरा चूहा बाथरूम की टंकी पर बैठता है क्योंकि उसे गर्मी लगती है।

5. घर में बिल्ली क्या करती है?
उ:बिल्ली घर में आकर दूध पी जाती है और मन नहीं करता तो ‘फिर आऊँगी’ कहकर बाहर से ही चली जाती है।

6.लेखक के घर में कौन-कौन से पक्षी आते- जाते हैं?
उ: लेखक के घर में तोते, कौवे, गौरैया, कबूतर यह पक्षी आते-जाते हैं।

7. घर में और कौन से अन्य प्राणी हैं?
उ: घर में छिपकलीयाँ, बर्रे और चींटियाँ हैं।

8. दोनों गौरैया को घर में उड़ते देख पिताजी ने क्या कहा?
उ: दोनों गौरैया को घर में उड़ते देख पिताजी ने कहा कि वह घर का निरीक्षण कर रही है कि उनके रहने योग्य है या नहीं।

9. दो गौरैया ने कमरे में आकर क्या किया?
उ: दो गौरैया ने कमरे में आकर उड़कर पूरा मकान देखा, कभी रोशनदान पर तो कभी खिड़की पर जा बैठी।

10. दोनों गौरैया ने अपना बिछावन कहाँ बिछा लिया है?
उ:दोनों गौरैया ने अपना बिछावन बैठक की छत में लगे पंखे के गोले में बिछा लिया है।

11. पिताजी को गुस्सा क्यों आया? और कब?
उ:जब माँ ने कहा कि पहले चिड़ियों को उड़ा देते तो चले जाते अब वह नहीं जायेंगे तब पिताजी को गुस्सा आया।

12. लेखक की माँ कोई भी बात व्यंग में कहे तो पिताजी क्या हो जाते हैं?
उ: लेखक की माँ कोई भी बात व्यंग में कहे तो पिताजी गुस्सा हो जाते है और समझते हैं कि माँ उनका मजाक उड़ा रही है।

13. पिताजी ने चिड़ियों को बाहर निकालने की कोशिश कैसे की?
उ: पिताजी ने ताली बजाकर, ‘श—शू’ कहकर बाँहे झूलाकर, कूदकर, चिड़ियों को बाहर निकालने की कोशिश की।

14. नन्ही गौरैया नीचे झाँककर क्या कर रही थी?
उ: नन्ही गौरैया नीचे झाँककर चीं-चीं कर रही थी।

15. पिताजी को ज्यादा गुस्सा कब आया?
उ: जब माँ ने पिताजी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि चिड़िया एक दूसरे से पूछ रही है यह आदमी कौन है और क्यों नाच रहा है तब पिताजी को ज्यादा गुस्सा आया।

16. गौरैया बाहर नहीं जा रही थी तो माँ ने क्या अनुमान लगाया?
उ: गौरैया बाहर नहीं जा रही थी तो माँ ने यह अनुमान लगाया कि उसने घोंसले में अंडे दिए होंगे।

17. गौरैया उड़कर पर्दे के डंडे पर कब जा बैठे?
उ: जब पिताजी ने लाठी से पंखे के गोले को ठकोरा तब गौरैया उड़कर पर्दे के डंडे पर जा बैठी।

18. माँ ने दरवाजों के बारे में क्या सुझाया?
उ: माँ ने दरवाजों के बारे में कहा कि सब दरवाजे बंद कर के एक दरवाजा खुला छोड़ दो।

19. पिताजी ने क्या हुक्म दिया और क्यों?
उ: पिताजी ने लेखक को दरवाजे बंद रखने का हुक्म दिया ताकि वह अंदर घुस न पायेंगी और घर में आना छोड़ देगी।

20. दरवाज़ा बंद होने के बाद भी गौरैया कहाँ से आ जाती थी?
उ: दरवाज़ा बंद होने के बाद भी गौरैया दरवाजे के नीचे खाली जगह तथा रोशनदान के टूटे हुए शीशे से आ जाती थी।

21. गौरैया घर छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहती थी?
उ: गौरैया ने घोंसले में अंडे दे रखे थे इसलिए घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थी

22. पिताजी की सहनशीलता खत्म होने के बाद उन्होंने क्या किया?
उ:पिताजी की सहनशीलता खत्म होने के बाद उन्होंने घोंसला निकालकर फैंकने का फैसला किया।

23. गौरैया ने घोंसला कैसे बनाया था?
उ: गौरैया ने घोंसला सूखी घास, रुई के फाहे, धागे, थिगलियों और तिनकों से बनाया था।

24. पिताजी ने घोंसला तोड़ना कब छोड़ दिया?
उ: जब पिताजी ने देखा कि घोंसले में गौरैया के बच्चे हैं तब घोंसला तोड़ना छोड़ दिया।

25. पाठ के लेखक का नाम लिखो?
उ: भीष्म साहनी।

किसने किससे कहा :-

1. “अब तो यह नहीं उड़ेगी।”
– माँ ने पिताजी से कहा।

2. “देखता हूँ कैसे यहाँ रहती है।”
– पिताजी ने माँ से कहा।

3. ” इसमें हँसने की क्या बात है।”
– पिताजी ने माँ से कहा।

4. “निकलेंगी कैसे नहीं?”
– पिताजी ने माँ से कहा।

5. “इतनी तकलीफ करने की क्या जरूरत थी।”
– माँ ने पिताजी से कहा।

6. “तू खड़ा क्या देख रहा है? जान दोनों दरवाजे बंद कर दे।”
– पिताजी ने लेखक से कहा।

7.  “दरवाज़े के नीचे से आ गई हैं।”
– माँ ने पिताजी और लेखक से कहा।

8. ” मैं हार माननेवाला आदमी नहीं हूँ।”
– पिताजी ने माँ और लेखक से कहा।

9.  “चलो, दो तिनके तो निकल गए।”
– माँ ने पिताजी से कहा।

 

भाषा अध्ययन

क) निम्नलिखित शब्दों के वाक्य बनाए :

1) शोर – बच्चे कक्षा में शोर मचा रहे थे।

2) कसरत – कसरत करने से शरीर निरोगी रहता है।

3) निरीक्षण – माँ मेरी हर छोटी – बड़ी बात का बारीकी से निरीक्षण करती है।

4) हुक्म – पिताजी ने टी-वी बंद करने का हुक्म दिया।

5) तिनका – डूबते हुए को तिनके का सहारा ही बहुत होता है।

 

  ख) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनाए :  
1) डेरा – डेरे                     2) पहाड़ी – पहाड़ियाँ                 3)घाटी – घटियाँ

4) कमरा – कमरे            5) डिब्बा – डिब्बे                        6) छिपकली – छिपकलीयाँ

7) चींटी – चींटियाँ            8) घोंसला – घोंसले                   9) पंखा – पंखे

 

ग ) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखो।
1) मालिक – नौकर                     2) मेहमान – मेजबान              3) शोर – सन्नाटा

4) सर्दी- गर्मी                             5) पसंद – नापसंद                    6) योग्य – अयोग्य

7) कठिन – सरल                        8) दुबला – मोटा                       9) अवाक् – सवाक्

 

घ) निम्नलिखित शब्दयुग्म का वाक्यो में प्रयोग कीजिए:-

  1. बोलता-बोलता – मेरा मित्र बोलताबोलता खाना खा रहा था।
  2. आने-जाने – गाँव से शहर आनेजाने का कोई साधन नहीं था।
  3. लेने-देने – बाजार में लोग लेनेदेने का काम कर रहे थे।
  4. एक-एक – एकएक कर सभी दर्शक स्टेडियम से बाहर आ गए।

 

ड) निम्नलिखित शब्दों के भाववाचक संज्ञारूप लिखिए:-

सावधान- सावधानी               करुण- करुणा             नेता – नेतागिरी

बेचैन -बेचैनी                         बीमार- बीमारी             उड़ना- उड़ान

 

च) निम्नलिखित शब्दों के विशेषण रूप लिखिए:-

विकास – विकसित                  इतिहास – ऐतिहासिक           समय – सामयिक

सम्मान –सम्मानित                 चिंता – चिंतित                   दुष्टता – दुष्ट