(I) प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1. पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कह गया है?
उ:
कौए को समादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि वह छत पर बैठकर अपनी आवाज़ से प्रियजनों के आने की सुचना देता है। पितृपक्ष में लोग इसे आदर से बुलाकर भोजन देते हैं। इसे अनादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि इसकी आवाज़ बहुत कड़वी होती है।

2. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?
: बाहर की गिलहरियाँ खिड़की के जाली के पास बैठकर चिक् चिक् करती। उन्हें देखकर गिल्लू उनके पास आकर बैठ जाता और उनको अपनेपन से निहारता रहता। उसे इस तरह झाँकता देखकर लेखिका ने उसे मुक्त करना आवश्यक समझा। लेखिका ने खिड़की की जाली का एक कोना खोल दिया जिससे गिल्लू बाहर आ जा सके।

3.’ प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’- का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
: इसका यह अर्थ है कि सुबह होते होते गिल्लू की मृत्यु हो गई और वह हमेशा के लिए सो गया ताकि वह कहीं और जन्म लेकर नए जीवन को पा सके।

4. गरमी से बचने के लिए गिल्लू ने क्या उपाय निकाला?
: गरमी से बचने के लिए गिल्लू लेखिका के पास रखें सुराही पर लेटकर उसकी ठंडक का आनंद लेता।

(II) निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करो-

1. बाधा आना – रुकावट पैदा होना।
वाक्य:
विजय ने अपना कारोबार जमाने की बहुत कोशिश की लेकिन हर वक्त कोई ना कोई बाधा जाती

2. आहत होना – घायल होना।
वाक्य
: उस युद्ध में चार सौ सिपाही आहत हुए थे।

3. आश्वस्त हो जाना – डर दूर हो जाना।
वाक्य:
जब राहुल ने फिर से एक बार प्रयास किया तब वह आश्वस्त हो गया

4. मुक्ति की साँस लेना – छुटकारा प्राप्त करना।
वाक्य:
पार्टी में जाने से पहले अपना सारा गृहकार्य पूरा करके मैंने मुक्ति की साँस ली

(III) नीचे दिए हुए शब्द-युग्मों को वाक्य में प्रयोग करो।

1.जैसे-जैसे:- जैसेजैसे परीक्षा के दिन निकट आ रहे हैं मेरी बेचैनी बढ़ रही है।

2. कागज़-पत्र :- मेरे पापा अपने सभी कागज़पत्र बहुत सँभालकर रखते हैं।

3. उछलता – कूदता – अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय फरहान दिन भर उछलताकुदता रहता है।

4. पशु-पक्षी – पशुपक्षी संरक्षण और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

5. हौले-हौले – सूरज हौलेहौले धरती पर अपना प्रकाश फैलाने लगा।

6. नीम-चमेली – बसंत में नीमचमेली की सुगध हर तरफ फैल जाती थी।

7. चिक्-चिक् – हमारी पड़ोसन को तो रोज चिक्चिक् करने की आदत पड़ गई है।

(IV) पूरक प्रश्न (guide)

(V) निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो

कौआ – काक कर्कश – कटु कली – कलिका अनायास – अकारण जीव – प्राण निकट – समीप सवेरा – भोर पक्षी – पखेरू मयूर – मोर अति – अत्यधिक बिचारा – असहाय पानी – जल फूल – पुष्प पैर – चरण गंध – महक किरण – रश्मि

निम्नलिखित शब्दों के ध्यानपूर्वक पढ़िए:-

फूल – कुसुम, पुष्प, सुमन

वृक्ष – पेड़, तरु, दरख्त

ईश्वर – भगवान, जगदीश, परमात्मा

पर्वत – गिरि, पहाड़, शौल

तालाब – सरोवर, जलाशय, ताल, पोखर

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए:-

आकाश – अंबर, गगन

जल – पानी

वायु – हवा, समीर

नदी – सरिता