I) निम्नलिखित पद्य खंड को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

1) ‘ दूध-भात की दोनी दैहौं, सोने चोंच मढ़ें हैं।
      जब सिय-सहित बिलोकि नयन भरि राम-लषन उर लैहों।

1. उपरोक्त पद्य-खंड किस कविता से लिया गया है?
उ:
उपरोक्त पद्य-खंड ‘ व्याकुल माँ ‘ कविता से लिया गया है।

2. राम को देखने के बाद कौशल्या कौए को क्या देना चाहती है?
उ:
राम को देखने के बाद कौशल्या कौए को दूध-भात देना चाहती है और उसकी चोंच को सोने से मढवा देना चाहती है।

3. कौशल्या माँ राम के आने पर क्या करना चाहती है?
उ:
कौशल्या माँ राम के आने पर सीता, राम और लक्ष्मण को तृप्त आँखों से उन्हें गले लगाना चाहती है।

2) तेहि अवसर कोउ भरत निकटतें समाचार लै आयो।
     प्रभु-आगमन सुनत तुलसी मनो मीन मरत जल पायो।

1.उपरोक्त पद्य-खंड किस कविता से लिया गया है?
उ:
उपरोक्त पद्य-खंड ‘ व्याकुल माँ ‘ कविता से लिया गया है।

2. इस कविता के कवि का नाम क्या है?
उ:
इस कविता के कवि का नाम गोस्वामी तुलसीदास है।

3. कौशल्या माता को कौनसा समाचार प्राप्त होता है?
उ:
कौशल्या माता को राम, सीता और लक्ष्मण के आगमन का समाचार प्राप्त होता है।

4. प्राप्त समाचार से कौशल्या की क्या दशा होती है?
: प्राप्त समाचार से कौशल्या की दशा ऐसी हो जाती है जैसे जल-विहीन मछली को पुनः    जल मिल गया हो और वह पुनः जीवित हो गई हो।

II) प्रश्नों के उत्तर दो ।

1. राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने पर कौशल्या माँ की दशा कैसी हो गई?
उ:
राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने पर कौशल्या माँ की दशा बिना पानी के तड़पती मछली जैसी हो गई।

2. माँ कौशल्या राम, लखन और सिया को देखकर क्या करना चाहती है?
उ:
माँ कौशल्या वियोग में व्याकुल होकर राम, लखन और सिया को देखकर उन्हें गले लगाना चाहती हैं।

3. कौशल्या माँ ज्योतिषी से क्या पूछती है?
उ:
राम के वनवास की अवधी समाप्त जानकर कौशल्या माँ ज्योतिषी से उनके लौटने के उपर्युक्त समय के बारे में पूछती है।

4. ‘ व्याकुल माँ ‘ इस कविता में तुलसीदास ने क्या दर्शाया है?
उ:
  ‘ व्याकुल माँ ‘ इस कविता में तुलसीदास ने माँ की व्याकुल मनोदशा को बड़े मार्मिक शब्दों में दर्शाया है।